আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IND vs SA : भारत की पहली पारी 223 रन पर सिमटी, पहले दिन स्टंप्स तक दक्षिण अफ्रीका 17/1

Published on: January 11, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच केपटाउन के न्यूलैंड्स में तीसरा और निर्णायक टेस्ट मैच खेला जा रहा है. पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत के 223 रन के स्कोर के जवाब में मेजबान टीम ने अपनी पहली पारी में एक विकेट गंवाकर 17 रन बना लिए हैं. एडेन मारक्रम (8*) और नाइट वॉचमैन केशव महाराज (6*) रन बनाकर नाबाद लौटे. कप्तान डीन एल्गर तीन रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उन्हें जसप्रीत बुमराह ने पुजारा के हाथों कैच कराया. इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही.

https://होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज के संबंध में नए दिशा-निर्देश जारी

केएल राहुल (12) और मयंक अग्रवाल (15) कुछ खास नहीं कर सके. पुजारा ने कोहली के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी की. बाद कप्तान ने ऋषभ पंत के साथ पांचवें विकेट के लिए 113 गेंदों पर 51 रन की साझेदारी निभाई. भारत की तरफ से कोहली-पुजारा के अलावा कोई अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका और पूरी टीम 223 रन पर सिमट गई. भारत की तरफ से कोहली ने कप्तानी पारी खेलते हुए सबसे अधिक 79 रन बनाए. उनके अलावा चेतेश्वर पुजारा ने 43 रन की पारी खेली. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कगिसो रबाडा ने सबसे अधिक 4 विकेट झटके. इसके अलावा मार्को जेनसेन को तीन, एलीवेयर, महराज और एनगीड़ी को 1-1 विकेट मिला.

https://कलेक्टर सुनील कुमार जैन कोरोना संक्रमित

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now