আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज के संबंध में नए दिशा-निर्देश जारी

Published on: January 11, 2022
---Advertisement---

रायपुर. राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेशन में इलाज ले रहे कोरोना संक्रमितों के डिस्चार्ज के संबंध में नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं. स्वास्थ्य सेवाओं के संचालक नीरज बंसोड़ ने इस बारे में सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएमएचओ) को परिपत्र जारी किया है. संचालक, स्वास्थ्य सेवाएं ने सभी सीएमएचओ को भेजे परिपत्र में कहा है कि कोविड-19 के लक्षण वाले या बिना लक्षण वाले ऐसे मरीज जिनका इलाज एवं स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग होम आइसोलेशन में की जा रही है, उन्हें पॉजिटिव पाए जाने की तिथि से कम से कम सात दिनों में, यदि उन्हें अंतिम तीन दिनों (पांचवें, छटवें और सातवें दिन) में बुखार नहीं हो, तो होम आइसोलेशन से छुट्टी दी जा सकती है. डिस्चार्ज के पहले कोरोना जांच की जरूरत नहीं है.

https://कलेक्टर सुनील कुमार जैन कोरोना संक्रमित

13 जनवरी को आयोजित होने वाला रोजगार मेला निरस्त

कोण्डागांव. 13 जनवरी को विभिन्न नियोजकों द्वारा 265 पदों पर भर्ती हेतु रोजगार मेले का आयोजन किया गया था. जिस पर बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के अंतर्गत कोरोना दिशानिर्देशों के परिपालन में समिति द्वारा निर्णय लेते हुए 13 जनवरी को होने वाले रोजगार मेले को निरस्त कर दिया गया है. इस मेले के पुनः आयोजन पर समिति द्वारा कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा.

https://नीलांचल झंडा दिखाकर सम्पत ने किया ‘निःशुल्क एम्बुलेंस’ का शुभारंभ

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now