नई दिल्ली. सेंचुरियन टेस्ट के चौथे दिन खेल खत्म होने तक 305 रनों के लक्ष्य का पीछे करते हुए दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट गंवाकर 94 रन बना लिए हैं. फिलहाल कप्तान डीन एल्गर 122 गेंदों पर 52 रन बनाकर नाबाद हैं. दक्षिण अफ्रीका की ओर से दूसरी पारी में एडेन मार्करम ने एक रन, कीगन पीटरसन ने 17 रन, रसी वैन डर डुसेन ने 11 रन और केशव महाराज ने 8 रन बनाए. भारत की ओर से बुमराह ने दो विकेट लिए हैं. इसके अलावा मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज को एक-एक विकेट मिला. अफ्रीकी टीम को जीत के लिए अब भी 211 रन की जरूरत है. वहीं, भारत जीत से बस 6 विकेट दूर है. पांचवें और आखिरी दिन कम से कम 90 ओवर का खेल होगा.
https://मां ने पालतू कुत्ते को घर से भगाने कहा, बेटे ने कुत्ते को गोद में लेकर लगा ली फांसी
हालांकि, पांचवें दिन बारिश की संभावना भी जताई जा रही है. इससे पहले भारत की तरफ से दूसरी पारी में विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने सबसे अधिक 34 रन बनाए. कप्तान विराट कोहली (18), चेतेश्वर पुजारा (16) और अंजिक्य रहाणे (20) ने गैरजिम्मेदाराना शॉट खेलकर अपने विकेट गंवाए तो केएल राहुल (23), पंत और रविचंद्रन अश्विन (14) शार्ट पिच गेंदों का शिकार बने. साउथ अफ्रिका के लिए कागिसो रबाडा और मार्को जेन्सन दोनों ने 4-4 विकेट झटके. लुंगी एनगिडी को दो विकेट मिले. टीम दूसरी पारी में सिर्फ 174 रन बना सकी. टीम ने पहली पारी में 327 जबकि साउथ अफ्रीका ने 197 रन बनाए थे.
https://10वीं-12वीं और शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि मुख्य परीक्षा की समय-सारिणी जारी











