আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मां ने पालतू कुत्ते को घर से भगाने कहा, बेटे ने कुत्ते को गोद में लेकर लगा ली फांसी

Published on: December 29, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. एक व्यक्ति ने इसलिए फांसी लगा ली, क्योंकि उसके पालतू कुत्ते को घर से भगा देने का कह दिया गया था. रिपोर्ट्स के अनुसार मामला मध्य प्रदेश के छतरपुर में शहर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के विश्वनाथ कॉलोनी इलाके का है. यहां कमलेश उर्फ कोटी मसीही (38) मोहल्ले में खाली पड़े प्लाट पर पेड़ के नीचे झोपड़ी बनाकर रहता था. उसके साथ 65 वर्षीय मां शांति मसीही और एक पालतू कुत्ता भी रहता था. बुधवार को पालतू कुत्ते ने उसकी मां के हाथ में काट लिया. इससे मां का हाथ लहूलुहान हो गया था. मां ने कमलेश से शिकायत की और उसे मारने या घर से भगा देने की बात कही.

https://10वीं-12वीं और शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि मुख्य परीक्षा की समय-सारिणी जारी

बार-बार कहने पर कमलेश आक्रोशित हो गया और मां से कह दिया कि वह खुद मर जाएगा, पर कुत्ते को नहीं मारेगा और न ही भगाएगा. इससे विवाद बढ़ गया. मां की जिद से परेशान कमलेश ने कुत्ते को गोद में लिया और पास ही लगे पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर झूल गया. इस बीच जंजीर से बंधा कुत्ता अपने मालिक की गोद में बैठा भौंकता रहा, लोगों ने जब कुत्ते के भौंकने की लगातार आवाज सुनी तो पास आए, वहां का नजारा देखकर चौंक गए. युवक की मौत हो गई थी और कुत्ता गोद में बैठा भौंक रहा था. लोगों ने तत्काल उसके घरवालों और पुलिस को खबर की. जहां पुलिस ने आकर युवक से कुत्ते को अलग किया और शव को उतार कर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया. मामले में मर्ग कायम किया गया है.

https://धान रखरखाव व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर समिति प्रबंधक निलंबित, जिला विपणन अधिकारी को नोटिस

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now