नई दिल्ली. वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के साथ हाल में कई हादसे हुए हैं. इससे बुलेट ट्रेन की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हुए हैं जिसकी रफ्तार वंदे भारत से करीब दोगुनी होगी. लेकिन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का कहना है कि बुलेट ट्रेन के साथ वंदे भारत एक्सप्रेस जैसे हादसे नहीं होंगे. उन्होंने टाइम्स नाउ समिट में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सुरक्षा के बारे में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि ये दुर्घटनाएं नहीं थीं बल्कि मवेशी ट्रेन से टकराए थे. उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में जब भी कोई रफ्तार से चलने वाली कार या ट्रेन बनती है तो उसमें हमेशा क्रंबल जोन वाला कॉन्सेप्ट होता है.
https://अवैध कॉलोनी में सीसी रोड निर्माण के लिए कलेक्टर ने दिखाई ‘दरियादिली’, डीएमएफ से दिए 18 लाख
अगर कोई चीज रफ्तार के साथ किसी दूसरी चीज से टकराती है तो काइनेटिक एनर्जी को सोखने के लिए उसमें एक हमेशा एक एलिमेंट रहता है ताकि गाड़ी न पलटे. वंदे भारत में आगे का हिस्सा डिसमेंटल के लिए डिजाइन किया गया है. वंदे भारत एक्सप्रेस की अधिकतम रफ्तार 180 किमी प्रति घंटा है, लेकिन इसे अभी 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि भारत में रेलवे ट्रैक जमीन पर है. ऐसे में पशुओं या इंसानों के ट्रैक पर आने का खतरा हमेशा बना रहता है. इस स्थिति से निपटने के लिए वंदे भारत ट्रेन को इस तरह डिजाइन किया गया है कि किसी चीज से टकराने ही इसका अगला हिस्सा डिसमेंटल हो जाए. वैष्णव ने कहा कि लोगों और मवेशियों को ट्रैक पर आने से रोकने के लिए पिछले तीन साल से फेंसिंग लगाने का काम चल रहा है.
https://आरक्षण संशोधन विधेयक-2022 के प्रस्ताव का अनुमोदन, जानिए भूपेश कैबिनेट के निर्णय









