बिलासपुर. अनाचार के आरोप में एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक सरकंडा क्षेत्र की रहने वाली 15 साल की लड़की 10वीं कक्षा में पढ़ती है. सिविल लाइन क्षेत्र के 27 खोली स्थित आदर्श चौक निवासी रविंद्र सिंह ठाकुर (30) उसका परिचित है और दूर का रिश्तेदार भी है. शुक्रवार को लड़की स्कूल जाने निकली थी. तभी रविंद्र सिंह बाइक में आया और उसे घुमाने के बहाने बाइक पर बैठाकर ले गया.
https://भाजपा विधायक अरविंद गिरि का हार्ट अटैक से निधन
रविंद्र सिंह उसे अपने दोस्त के सूने मकान में ले गया, जहां उसने लड़की के साथ अनाचार किया. लड़की के विरोध करने पर उसने धमकी दी. साथ ही किसी को बताने पर बदनाम करने की भी धमकी देने लगा. फिर उसे घर के पास लाकर छोड़ दिया. लड़की अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी. घटना की जानकारी होने पर लड़की के परिजन उसे लेकर थाना पहुंचे. पुलिस ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश कर रही थी. पुलिस की टीम ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है.
https://‘मुन्नी बदनाम हुई..’ गाने पर जमकर थिरके शिक्षक-शिक्षिकाएं और विद्यार्थी







