আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मन की बात में पीएम मोदी बोले- देश अब खुल गया है, हमें और ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत

Published on: May 31, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात रेडियो कार्यक्रम में एक बार फिर से देशवासियों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा खुल गया है, ऐसे में हमें और ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है. दो गज की दूरी, मास्क लगाना, इसमें ढिलाई नहीं होनी चाहिए. हमारे देश की आबादी कई देशों से ज्यादा है, इसलिए चुनौतियां भी ज्यादा हैं, लेकिन हमारे यहां काफी कम नुकसान हुआ है. जो कुछ हम बचा पाएं हैं, वो सामूहिक कोशिश से हुआ है. उन्होंने कहा कि कोई वर्ग ऐसा नहीं है जो कोरोना महामारी के असर से प्रभावित नहीं हुआ है. गरीबों पर सबसे ज्यादा असर पड़ा. कौन ऐसा होगा जो उनकी तकलीफ नहीं समझेगा.

पूरा देश उन्हें समझने में लगा है. हर विभाग के कर्मचारी उनके लिए जुटे हैं. मजदूरों को भेजने, खाने-पीने, टेस्टिंग की व्यवस्था की जा रही है. मजदूर अपने गांव की तरफ जा रहे हैं. मेरा मानना है कि गांवों में नवोद्योगों की कई संभावनाएं खुली हैं. हमारे गांव, जिले, राज्य आत्मनिर्भर होते तो समस्या इस रूप में नहीं आई होती जो आज हमारे सामने खड़ी है. पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सबसे बड़ी ताकत देशवासियों की सेवा है. हमारे यहां सेवा परमो धर्म कहा गया है. दूसरों की सेवा में लगे व्यक्ति में कोई डिप्रेशन नहीं दिखता. उसके जीवन में जीवंतता प्रतिपल नजर आती है. डॉक्टर, मीडिया, नर्सिंग स्टाफ, पुलिस जो सेवा कर रहे हैं, उनकी मैंने कई बार चर्चा की है. इनकी संख्या अनगिनत हैं.

http://तीन चरणों में अनलॉक होगा देश, जानिए किस फेज में क्या खुलेगा

उन्होंने कहा कि अगरतला के ठेला चलाने वाले एक व्यक्ति रोज अपने घर से खाना बनाकर लोगों को बांट रहा है. देश के कई इलाकों से सेवा की कहानियां सामने आ रही हैं. हमारी मांएं-बहनें लाखों मास्क बना रही हैं. कई लोग मुझे नमो ऐप पर मुझे अपने प्रयासों के बारे में बता रहे हैं. मैं समयाभाव के चलते लोगों का नाम नहीं ले पाता, पर उनका तहेदिल से अभिनंदन करता हूं. उन्होने कहा कि एक बात जो दिल को छू गई, वह है लोगों का इनोवेशन. नासिक के एक गांव में किसान ने ट्रैक्टर से जोड़कर सैनिटाइजेशन मशीन बनाई है. कई दुकानदारों ने सोशल डिस्टेंसिंग के लिए एक पाइप लगाया है. इसमें ऊपर से सामान डालते हैं, जो दूसरी तरफ ग्राहक को मिल जाता है.

इस महामारी पर जीत के लिए ये इनोवेशन ही बड़ा आधार है. इससे लंबी लड़ाई है. पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के हमारे साथी हिमांशु ने नमो ऐप पर लिखा- वे विदेशों से होने वाले आयात को कम से कम देखना चाहते हैं. फिर वह चाहे पेट्रोलियम, खाद्य या इलेक्ट्रॉनिक सामान हों. मुझे भरोसा है कि आत्मनिर्भर अभियान भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा. जब दुनिया के नेताओं से बात होती है तो उनकी दिलचस्पी योग और आयुर्वेद में होती है. कोरोना काल में देखा जा रहा है कि हरिद्वार से हॉलीवुड तक लोग योग अपना रहे हैं. कई लोग आयुर्वेद की तरफ लौट रहे हैं. योग कम्युनिटी, इम्युनिटी और यूनिटी के लिए बेहतर साबित हो सकता है. जीवन में योग को बढ़ाने के लिए आयुष मंत्रालय ने एक प्रतियोगिता शुरू की है.

http://बादशाह लेकर आए ‘गेंदा फूल’ का गुजराती वर्जन, देखिए वीडियो

दुनियाभर से लोग इसमें हिस्सा ले सकते हैं. आपको योग करते हुए वीडियो पोस्ट करना है और योग से आए बदलावों को बताना है. उन्होने कहा कि मणिपुर में 6 साल के बच्चे को आयुष्मान भारत योजना से नया जीवन मिला. उसे मस्तिष्क की बीमारी से मुक्ति मिली. उसके पिता दिहाड़ी मजदूर थे. कभी ऐसे व्यक्ति से जरूर बात करें जिसने आयुष्मान योजना के तहत इलाज कराया हो. आयुष्मान भारत योजना के 80% लाभार्थी ग्रामीण क्षेत्र से हैं. इनकी संख्या एक करोड़ से ज्यादा हो गई है. उन्होने कहा कि एक तरफ जहां पूर्वी भारत तूफान अम्फान से हुए नुकसान से जूझ रहा है, वहीं कई हिस्सों में खेती पर टिड्डी दल का हमला हुआ है. हम साथ रहे तो काफी कुछ बचा लेंगे. उन्होंने कहा कि जैव विविधता दिवस आने वाला है.

लॉकडाउन में जीवन की रफ्तार धीमी हुई है, लेकिन कई पशु-पक्षी इस समय राहत की सांस ले रहे हैं. अब लुप्तप्राय समझे जा रहे पक्षियों की आवाजें आ रही हैं. हवा साफ हो गई है तो घरों से पर्वतों की चोटियां नजर आ रही हैं. हम सुनते हैं कि जल है तो कल है. बारिश की एक-एक बूंद को बचाना है. इसके लिए हमारे पास कई परंपरागत उपाय हैं. यही जल हमारी शक्ति बन जाएगा. इस वर्षा ऋतु में हम सबकी कोशिश होनी चाहिए कि पानी का संरक्षण करें. विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को पर पेड़ लगाएं. हम सबको ध्यान रखना होगा कि कितनी तपस्या के बाद देश पटरी पर लौटा है. आपको, आपके परिवार को कोरोना से उतना ही खतरा हो सकता है. दो गज की दूरी, मास्क, हाथ धोने का उसी तरह पालन करते रहें. विश्वास है कि आप, अपनों और देश के लिए ये सावधानियां जरूर रखेंगे.

http://छत्तीसगढ़ में कोरोना के 32 नए मरीज मिले, अब 344 एक्टिव केस

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now