रायपुर. प्रदेश में शनिवार को 32 नए कोरोना मरीज मिले हैं. इनमें 20 कोरिया, 6 बलरामपुर, 4 कांकेर व 2 रायपुर जिले से हैं. जिनकी भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं एम्स रायपुर से जिला बालोद व मुंगेली के 1-1 कोरोना से पीड़ित मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं. प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 344 हो गई है. एम्स रायपुर ने इसकी पुष्टि की है. प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 447 हो गई है. इनमें 102 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं. बता दें कि एम्स रायपुर में 80, कोविड अस्पताल माना रायपुर में 91, कोविड अस्पताल बिलासपुर में 50, मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में 24 एवं मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में 27, मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव में 35, मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में 5 मरीज भर्ती हैं.
http://बादशाह लेकर आए ‘गेंदा फूल’ का गुजराती वर्जन, देखिए वीडियो
नवपदस्थ कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
कवर्धा. कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने जिला अस्पताल में कोविड-19 के रोकथाम और नियंत्रण के उपायों के तहत अब तक की तैयारियों का जाजया लिया तथा चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर जेके ध्रुव ने अस्पताल में कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम तथा उनके बचाब के उपायों तहत की गई तैयारी की विस्तृत जानकारी दी. कलेक्टर शर्मा ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल के आईशोलेशन वार्ड, लेबर वार्ड, मेल वार्ड, एस एन सी यू, आयुर्वेद विभाग सहित पूरे अभी वार्डों का निरीक्षण किया. उन्होंने सफाई व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के साथ कोरोना के लिए स्टेट से मिले मार्गदर्शिका का कड़ाई से पालन करने व बायोमीडिक्ल वेस्ट मैनेजमेंट का विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिए. कलेक्टर ने भर्ती मरीजों के बीच डिस्टेंस रखने व उनके परिजनों से भी इसका कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए.
http://शादी में 11 लोगों के लिए बने 21 रसगुल्ले, 101 पूड़ियां और 11 कटोरी सब्जी
आज कुल 32 नए कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की पहचान की गई। वहीं 2 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए।कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 344 है। #ChhattisgarhFightsCorona @TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/XLc3OscGXl
— Health Department CG (@HealthCgGov) May 30, 2020







