नई दिल्ली. कोरोना मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है. भारत में कोरोना मामलों की संख्या 11 लाख के पार पहुंच चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 40425 नए मामले सामने आए हैं और 681 लोगों की मौत हुई है. देशभर में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 11,18,043 पहुंच गई है. इनमें 3,90,459 सक्रिय मामले हैं जबकि अब तक 7,00,087 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. कोरोना वायरस की वजह से अब तक देश में 27,497 लोगों की मौत हो चुकी है. रिकवरी रेट 62.61 प्रतिशत हो गया है. वहीं पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 15.79 फीसदी हो गया है.
http://दिल बेचारा का नया गाना ‘खुलके जीने का’ रिलीज, दिखी सुशांत-संजना की खूबसूरत केमिस्ट्री
आईसीएमआर के मुताबिक देश में अब तक 1,40,47,908 सैंपल जांच किए जा चुके हैं. इनमें से रविवार को 2,56,039 टेस्ट किए गए. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश बना हुआ है. बता दें कि दुनिया में अबतक 213 देश कोरोना संक्रमण की चपेट में है. पिछले 24 घंटे में 2.18 लाख नए मामले सामने आए, जबकि 4,296 लोगों की मौत हो गई. वेबसाइट वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, दुनिया में एक करोड़ 46 लाख से ज्यादा संक्रमण के मामले आ चुके हैं, जबकि अभी तक 6 लाख 8 हजार से ज्यादा लोगों की इससे मौत हो चुकी है.









