नई दिल्ली. सुशांत सिंह राजपूत और संजना सांघी की फिल्म दिल बेचारा का नया गाना ‘खुलके जीने का’ रिलीज हो गया है. इस गाने में सुशांत और संजना की खूबसूरत केमिस्ट्री नजर आ रही है जो फैन्स का दिल जीत रही है. गाने को अरिजीत सिंह और शाशा तिरुपति ने गाया है, अमिताभ भट्टाचार्य ने इसके बोल लिखे हैं. फिल्म के म्यूजिक को एआर रहमान ने कंपोज किया है. इस गाने को अब तक 3620307 से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं. हाल ही में फिल्म का गाना ‘तारे गिन’ रिलीज हुआ था.
http://फिल्म ‘रात अकेली है’ का ट्रेलर रिलीज, मर्डर मिस्ट्री सुलझाएंगे नवाजुद्दीन
इस गाने ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया था. बता दें दिल बेचारा फिल्म को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट है. इसके ट्रेलर ने एक दिन में करोड़ों व्यूज हासिल कर रिकॉर्ड बनाया है. गानों के साथ-साथ अब फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दिल बेचारा 24 जुलाई को हॉटस्टार डिज्नी पर रिलीज होगी. सुशांत सिंह राजपूत की यह आखिरी फिल्म है. इसमें उन्होंने मैनी नाम के खुशहाल लड़के का किरदार निभाया है. वहीं संजना फाइब्रोसिस थायरॉयड कैंसर से जूझती किजी बासु के कैरेक्टर में नजर आएंगी. देखिए गाना-
http://Samsung Galaxy M01s भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स










