আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IMF ने दिया झटका, घटाया विकास दर का अनुमान

Published on: October 16, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने एक बार फिर से भारत की वित्त वर्ष 2019-20 में रहने वाली विकास दर के लिए अनुमान घटा दिया है. आईएमएफ के ताजा अनुमान के मुताबिक भारत की जीडीपी इस साल 6.1 फीसदी की रफ्तार से ग्रोथ करेगी. इससे पहले अप्रैल में इसके 7.3 फीसदी रहने का अनुमान व्यक्त किया गया था. इससे पहले सितंबर में आईएमएफ ने वित्त वर्ष 2019-20 में आर्थिक विकास दर 7.0 फीसदी रहने की उम्मीद जताई थी. इसमें 0.30 फीसदी की कटौती की गई थी. इस संदर्भ में आईएमएफ ने कहा है कि कॉरपोरेट और रेग्युलेटरी अनिश्चितताओं और कुछ गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थाओं की कमजोरी के कारण भारत की आर्थिक विकास दर अनुमान से अधिक कमजोर हुई.

http://निकाय चुनाव में कांग्रेस को मिल चुका है हार का संकेत, इसीलिए ऐसा कदम उठाया : कौशिक

आईएमएफ के प्रवक्ता गेरी राईस ने कहा कि, ‘अमेरिका-चीन के बीच व्यापार युद्ध ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को झटका दिया है. इससे ग्लोबल जीडीपी ग्रोथ अगले साल 0.8 फीसदी घटने की आशंका है.’ IMF ने कहा भारत कमजोरी से निपटने के लिए MPC का सहारा ले, भारत बड़े स्ट्रक्चरल रिफॉर्म्स की भी मदद ले. बता दें, 2018 में भारत की वास्‍तविक विकास दर 6.8 फीसदी रही थी. आईएमएफ ने अपनी ताजा विश्‍व आर्थिक परिदृश्‍य में अनुमान जताया है कि भारत की आर्थिक विकास दर 2019 में 6.1 फीसदी रहेगी. हालांकि IMF ने साल 2020 में भारत की आर्थिक विकास दर 7.0 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है.

http://VIDEO : माधुरी के इस गाने पर सान्या ने किया डांस, अदाओं ने लूटा दिल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now