আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

एमआरपी से ज्यादा महंगे में सामान बेचा, तो लॉकडाउन के बाद 15 दिनों तक सील रहेगी दुकान

Published on: April 4, 2021
---Advertisement---

दुर्ग. 6 अप्रैल से होने वाले लॉकडाउन के चलते बाजार में कालाबाजारी की स्थिति न हो, इसके लिए कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देश पर दुर्ग एसडीएम विनय पोयाम ने व्यापारिक संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक ली. बैठक में श्री पोयाम ने कहा कि लॉकडाउन 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक लगाया गया है. लोग एक सप्ताह के लिए जरूरतों का सामान खरीदेंगे, इसमें व्यवस्था बनाने की जरूरत है ताकि लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जरूरत भर का सामान खरीदें. अनुपात से अधिक मात्रा में सामग्री खरीदने वाले उपभोक्ता से इसका कारण पूछें और वास्तविक आवश्यकता होने पर इसे बेचें अन्यथा कालाबाजारी की स्थिति होगी. एसडीएम ने बैठक में कहा कि खाद्य विभाग की टीम नियमित रूप से बाजार की मानिटरिंग करेगी और औचक रूप से जाँच करेगी.

http://खेसारी के नए गाने की धूम, रैप सॉन्ग के दीवाने हुए लोग

इसके साथ ही अधिक दाम पर चीजें बेचे जाने की शिकायत मिलने पर भी मौके पर पहुँचकर कार्रवाई करेगी. एसडीएम ने कहा कि दुकानों में सघन जाँच और मानिटरिंग की जाएगी. यदि एमआरपी से अधिक में बेचे जाने की शिकायत मिलती है तो दुकान लॉकडाउन के बाद 15 दिनों तक सील की जाएगी. बैठक में खाद्य नियंत्रक श्री दीपांकर भी उपस्थित थे. उन्होंने बताया कि खाद्य विभाग ने पूरे जिले में सघन मानिटरिंग के लिए दस्ता बनाया है. एमआरपी से अधिक कीमत में सामान बेचने की शिकायत खाद्य विभाग के अधिकारियों से कर सकते हैं. दुर्ग क्षेत्र की शिकायतें आनंद मिश्रा देखेंगे, इनका मोबाइल नंबर 9329509510 है. भिलाई क्षेत्र की शिकायत टीएस अत्रि देखेंगे, इनका मोबाइल नंबर 98271-93180 है.

http://इस जिले में कल से आगामी आदेश तक लॉकडाउन, शाम 4 बजे तक खुली रहेंगी दुकानें

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now