नई दिल्ली. भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘सुबह लव हो गया सांझे सब हो गया’ यू-ट्यूब पर धूम मचा रहा है. खेसारी लाल यादव इस गाने में एक बार फिर काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं. गाने को खेसारी लाल यादव और खुशबू तिवारी ने मिलकर गाया है. गाने का म्यूजिक ओम झा ने दिया है और इसकी लाइनें श्याम देहाती ने लिखे हैं. इस गाने को खेसारी लाल यादव और आयुषी तिवारी पर फिल्माया गया है. गाने में एक छोटा सा रैप भी है जिसे खेसारी लाल यादव ने गाया है.
http://इस जिले में कल से आगामी आदेश तक लॉकडाउन, शाम 4 बजे तक खुली रहेंगी दुकानें
आयुषी तिवारी और खेसारी लाल यादव की कैमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है. इस गाने को लाखों व्यूज मिल चुके हैं. एसआरके म्यूजिक के बैनर तले रिलीज हुए इस भोजपुरी गाने को भोजपुरी दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. गाने के वीडियो में खेसारी और आयुषी ने जबरदस्त डांस किया है. दोनों की जोड़ी का रोमांस सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है. देखिए वीडियो-
http://IPL 2021 : DC को बड़ा झटका, अक्षर पटेल कोरोना पॉजिटिव










