আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

हमारी सरकार बनी तो किसानों का 3 लाख तक का कर्ज होगा माफ : राहुल

Published on: September 5, 2022
---Advertisement---

नई दिल्ली. आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गुजरात पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को यहां के लोगों से कई चुनावी वादे किए. राहुल गांधी ने वादा किया कि अगर उनकी पार्टी गुजरात में सरकार बनाती है, तो वे किसानों का 3 लाख रुपए तक का कर्ज माफ कर देंगे. इतना ही नहीं राहुल गांधी ने किसानों को फ्री बिजली, घरेलू कनेक्शन पर 300 यूनिट फ्री बिजली जैसे वादे भी किए. राहुल गांधी ने गुजरात के लोगों से वादा किया कि कांग्रेस सत्ता में आती है तो किसान का तीन लाख रुपए तक का कर्ज माफ होगा. राहुल ने कहा कि कोरोना में तीन लाख लोगों की मृत्यु हुई है. अस्पताल के सामने लाइन में लोगों को देखा होगा. क्या सरकार ने कोई मुआवजा दिया. कोरोना से मरने वाले व्यक्ति के परिवार को कांग्रेस चार लाख रुपए मुआवजा देगी.

https://Vivo के इन स्मार्टफोन पर मिल रहा 4 हजार तक का डिस्काउंट और कैशबैक

राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात के सभी किसानों का बिजली बकाया माफ किया जाएगा और हर महीने 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी. इसके अलावा राहुल ने वादा किया कि गुजरात में तीन लाख स्कूल बनाए जाएंगे और लड़कियों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी. साथ ही वादा किया है कि राज्य में एलपीजी गैस का एक सिलेंडर जो 1000 रुपए का है उसे 500 रुपए में दिया जाएगा. राहुल गांधी ने बेरोज़गारी और महंगाई से निजात दिलाने का भी वादा किया. उन्होंने कहा कि छोटे व्यापारियों की मदद की जाएगी, जिसे छोटे और मंझोले कारोबारी मज़बूत हो सकेंगे. गुजरात के युवाओं को रोजगार देने का वादा किया और 10 लाख युवाओं को रोज़गार देने की बात कही.

https://हेमंत सोरेन ने हासिल किया विश्वास मत, भाजपा विधायकों ने किया वॉकआउट

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now