नई दिल्ली. वीवो ने अपने स्मार्टफोन की खरीदारी पर कई शानदार ऑफर्स की घोषणा कर दी है. वीवो V25 Pro, Vivo X80 सीरीज और Vivo Y75 स्मार्टफोन के साथ कंपनी के कई सारे फोन पर ये डिस्काउंट ऑफर्स और कैशबैक मिल रहा है. ऑफर्स के तहत ग्राहकों को डिस्काउंट के साथ-साथ आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और एसबीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर कैशबैक भी मिलेगा. वीवो की ओर से ये ऑफर्स 1 सितंबर से 30 सितंबर तक जारी रहने वाले हैं.
https://हेमंत सोरेन ने हासिल किया विश्वास मत, भाजपा विधायकों ने किया वॉकआउट
Vivo Y75- Vivo Y75 के 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 20,999 रुपए है. लेकिन इस फोन पर ICICI, SBI, और कोटक महिंद्रा बैंक के ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर 1,500 रुपए की छूट मिलेगी. इसमें 6.44 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले और मीडियाटेक हीलियो G96 4G प्रोसेसर मिलती है, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है. रैम को वर्चुअल तौर पर 4 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है. साथ ही फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी लेंस और फ्रंट में 44 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस कैमरा मिलता है. इसमें 4050mAh की बैटरी है.
Vivo V25 Pro- vivo V25 Pro पर 3,500 रुपए का कैशबैक मिल रहा है. इस फोन को कलर चेंजिंग बैक और मेटल फ्रेम के साथ प्रीमियम डिजाइज में लॉन्च किया गया है. इसमें एंड्रॉयड 12 आधारित Funtouch OS 12 का सपोर्ट मिलता है. इसमें 6.56 इंच की फुल एचडी प्लस एमोलेड 3डी कर्व्ड डिस्प्ले और Dimensity 1300 प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 12 जीबी तक LPDDR5 रैम और 256 जीबी UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है. इसमें 4,830mAh की बैटरी और 66W की फ्लैश चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है.
https://काबुल में रूसी दूतावास के बाहर धमाका, 2 राजनयिकों समेत 20 की मौत










