আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ICMR का दावा- कोवीशील्ड और कोवैक्सीन सभी वेरिएंट पर कारगर

Published on: June 25, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने शुक्रवार को कहा कि कोविशील्ड और कोवैक्सीन अल्फा, बीटा, गामा और डेल्टा के वेरिएंट के खिलाफ कारगर है. उन्होंने कहा कि डेल्टा प्लस देश के 12 देशों में मौजूद है. वहीं भारत में इसके 48 मामलों की पहचान की गई है. इसके अलावा उन्होंने गर्भवती महिला को लेकर एक और बड़ी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय के गाइडलाइंस के अनुसार गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन दी जा सकती है. टीकाकरण गर्भवती महिलाओं में उपयोगी है और इसे दिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि हमने इस वायरस को भी अब अलग कर दिया है और अल्फा, बीटा, गामा और डेल्टा के लिए जिस तरह का परीक्षण किया था उसी तरह का परीक्षण डेल्टा प्लस पर भी कर रहे हैं.

http://कस्टम मिलिंग हेतु पंजीयन कराने के बाद भी शुरू नहीं किया काम, दो राइस मिल ब्लैक लिस्टेड

उन्होंने कहा कि हमें 7 से 10 दिनों में परिणाम मिलने की उम्मीद है. उन्होने बच्चों को वैक्सीन देने के सवाल पर कहा कि अभी अमेरिका ही एक देश है जो इस समय बच्चों को वैक्सीन दे रहा है. क्या बहुत छोटे बच्चों को कभी टीके की आवश्यकता होगी, यह अभी भी एक प्रश्न है. जब तक हमारे पास बच्चों के टीकाकरण पर अधिक डेटा नहीं होगा, हम बड़े पैमाने पर बच्चों का टीकाकरण करने की स्थिति में नहीं होंगे. हालांकि, हमने 2-18 वर्ष की आयु के बच्चों पर एक छोटा सा अध्ययन शुरू किया है और हमारे पास सितंबर या उसके बाद इसके परिणाम होंगे.

http://एक्ट्रेस पायल रोहतगी गिरफ्तार, सोसायटी में झगड़ा और चेयरमैन को धमकी देने का आरोप

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now