नई दिल्ली. अहमदाबाद टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करने वाले टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और अनुभवी स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन को बड़ा फायदा हुआ है. रोहित शर्मा 6 स्थान की छलांग के साथ अपने टेस्ट करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंच गए हैं. वे 742 अंकों के साथ अब बल्लेबाजों की रैंकिंग में 8वें स्थान पर पहुंच गए हैं. बल्लेबाजों की रैंकिंग में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन शीर्ष पर काबिज हैं. शीर्ष दस में भारत के कप्तान विराट कोहली पांचवें स्थान पर बरकरार हैं जबकि चेतेश्वर पुजारा दो स्थानों के नुकसान के साथ 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं.
http://रिलीज होते ही छाया अरविन्द अकेला कल्लू का ये धमाकेदार होली गाना
बात करें गेंदबाजों की तो भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने लंबी छलांग लगाई है. अश्विन अब चार स्थान के फायदे के साथ तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. अश्विन के अब 823 अंक हो गए हैं. उनके और दूसरे स्थान पर मौजूद कीवी तेज गेंदबाज नील वैग्नर के बीच में अब सिर्फ दो अंकों का फासला रह गया है. अन्य रैंकिंग में इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड को क्रमशः तीन और एक स्थान का नुकसान हुआ है. एंडरसन 6वें तो ब्रॉड 7वें स्थान पर लुढ़क गए हैं. इनके अलावा भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी एक स्थान की नुकसान के साथ नौवें नंबर पर पहुंच गए हैं.
http://सबसे सस्ते भाव पर सोना बेच रही है सरकार, कल से खरीदें











