नई दिल्ली. म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्डस ने भोजपुरी के ऑफिशियल युट्यूब चैनल ने होली गाना ‘रंगवाना ही नहीं था तो बुलाई काहेला’ रिलीज किया है. रिलीज होते ही गाना वायरल हो रहा है. इस होली गाने में भोजपुरी के सुपरस्टार अरविन्द अकेला कल्लू ने धमाकेदार एंट्री की है. जिसे बहुत ही अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. इस गाने को खास शैली में अरविन्द अकेला कल्लू और शिल्पी राज ने गाया है. गाने के बोल ‘रंगवाना ही नहीं था तो बुलाई काहेला’ को लोग खूब पसंद कर रहे हैं.
http://सबसे सस्ते भाव पर सोना बेच रही है सरकार, कल से खरीदें
वर्ल्डवाइड रिकॉर्डस के इस वीडियो को एक स्टोरी की तरह पेश किया गया है. होली के रंगों से सराबोर इस गीत में कल्लू का लुक बहुत अलग है. इस गीत को लिखा है सोनू सुधाकर ने जबकि संगीत रौशन सिंह ने दिया है. डीओपी रंजीत के सिंह और वीडियो डायरेक्टर रवि पंडिते हैं. इस होली गाने के कोरियोग्राफर राहुल रितिक हैं, जबकि इसकी परिकल्पना अरविंद मिश्रा की है. इसके एडिटर दीपक पंडित हैं. अरविन्द अकेला कल्लू ने इस गाने को मिल रहे इतने शानदार रिस्पॉन्स पर अपने फैन्स और दर्शकों का शुक्रिया अदा किया है. देखिए गाना-
http://कल से होने वाले हैं ये बदलाव, आप पर होगा सीधा असर










