नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज कप्तान इयान चैपल ने कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे की तारीफ करते हुए उन्हें जन्मजात नेतृत्वकर्ता बताया है. चैपल ने मेलबर्न टेस्ट में टीम इंडिया की जीत का श्रेय रहाणे की चतुराई से भरी साहसिक कप्तानी को दिया है. चैपल ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो में अपने कॉलम में लिखा- इसमें कोई हैरानी नहीं कि अजिंक्य रहाणे ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर शानदार तरीके से भारत की अगुवाई की. जिस किसी ने भी 2017 में धर्मशाला में उन्हें कप्तानी करते हुए देखा होगा वह पहचान गया होगा कि उनका जन्म क्रिकेट टीमों का नेतृत्व करने के लिए हुआ है. चैपल ने लिखा- एमसीजी में खेले गए मैच और 2017 के मैच में काफी समानताएं हैं.
http://रेड ड्रेस में दिखा मोनालिसा का बोल्ड अवतार, तस्वीरें वायरल
पहला यह उन्हीं दो बेहद प्रतिस्पर्धी टीमों के बीच खेला गया था, दूसरा रविंद्र जडेजा ने पहली पारी में निचले क्रम में उपयोगी योगदान दिया था और तीसरा रहाणे ने कम लक्ष्य के सामने दबाव वाली परिस्थितियों में आक्रामक बल्लेबाजी करके जरूरी रन जुटाए. उन्होंने लिखा- रहाणे ने धर्मशाला में तब मेरा ध्यान अपनी तरफ खींचा था जब उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को गेंद सौंपी जबकि तब डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ ने शतकीय साझेदारी कर रखी थी. मुझे लगता है कि यह साहसिक कदम था और यह बेहद अच्छा साबित हुआ. यादव ने जल्द ही वॉर्नर का विकेट लिया जिससे ऑस्ट्रेलियाई पारी लड़खड़ा गई थी. चैपल ने लिखा है- यह कप्तान के रूप में रहाणे की सफलता का हिस्सा है. वह साहसी और होशियार कप्तान है. हालांकि इन दो महत्वपूर्ण गुणों के अलावा उनके नेतृत्व में और भी कुछ है.
http://श्मशान घाट की छत गिरने से 18 की मौत, सीएम योगी ने मांगी रिपोर्ट
जब चीजें आसानी से हाथ से निकल सकती हैं वह तब भी शांत बने रहते हैं. उन्होने लिखा- उन्होंने अपने साथियों से सम्मान हासिल किया है जो कि अच्छी कप्तानी का महत्वपूर्ण पहलू होता है. और वह जरूरत के समय रन बनाता है जिससे टीम में उनका सम्मान बढ़ जाता है. उन्होंने कहा कि कप्तान ने तब शतक लगाया जबकि भारत आसानी से 2-0 से पिछड़ सकता था और यह उनका प्रदर्शन था जिसने उनकी टीम को यह भरोसा दिलाया कि जीत दर्ज की जा सकती है. चैपल ने कहा कि मुंबई के पूर्व निवासी ने मुझे बताया कि उनकी पत्नी ने होंठो की गति से अनुमान लगाकर बताया कि रहाणे ने एमसीजी पर शतक पूरा करने के बाद ‘कम ऑन इंडिया’ कहा था.
सब्जी कैरेटों की आड़ में 72 लाख रुपए का सिगरेट का परिवहन करते दो गिरफ्तार https://t.co/QUJjogwNMX
— Cg Janadesh (@CJanadesh) January 3, 2021











