আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पति की अनोखी अर्जी- ‘पत्नी रोज नहाती नहीं, मुझे तलाक चाहिए’

Published on: September 23, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. तलाक को लेकर अभी तक आपने कई वजहें सुनी होंगी, पर जो उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में तलाक की वजह सामने आई है वो बेहद अजीब और एकदम अलग है. रिपोर्ट्स के मुताबिक चंडौस थाना क्षेत्र के एक मुस्लिम युवक ने जब वूमन प्रोटेक्शन सेल के सामने तलाक की वजह रखी तो हर कोई हैरान रह गया. चंडौस निवासी युवक ने बताया कि उसका दो साल पहले क्वार्सी के नगला पटवारी की लड़की से निकाह हुआ था. निकाह के बाद से ही दोनों में नहाने को लेकर तकरार होने लगी.

https://डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ ये नया स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, कीमत 6000 रुपए से कम

वह रोज पत्नी को समझाता कि रोज नहाया करो, पर वह सुनती ही नहीं थी और लड़ने पर आमादा हो जाती थी. इस बीच दंपति को एक बेटा भी हो गया पर, विवाद नहीं थमा. मामला पुलिस और वूमेन प्रोटेक्‍शन सेल की दहलीज तक जा पहुंचा. युवक को बुलाया गया तो उसने बताया कि पत्नी रोजाना नहाती नहीं है इसलिए विवाद होता है. अब वह इसके साथ नहीं रहता चाहता, उसे तलाक चाहिए. यह अजीबोगरीब दलील सुनकर टीम भी हैरान रह गई. फिलहाल दोनों की काउंसलिंग जारी है. सेल की काउंसलर नीतू सारस्वत ने बताया कि पहली बार इस प्रकार का अजीबोगरीब मामला सामने आया है. दोनों के बीच सुलह कराने का प्रयास किया जा रहा है.

https://प्रदेश के 14 जिलों में की जाएगी कोदो-कुटकी की समर्थन मूल्य पर खरीदी की व्यवस्था : मुख्यमंत्री

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now