আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : भगवान विष्णु के वामन रूप की करें पूजा, जानिए कैसा होगा दिन

Published on: July 21, 2021
---Advertisement---

आज आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है. शाम 5.20 तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा, इसके बाद मूल नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा. पहले ज्येष्ठा नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग और उसके बाद मूल नक्षत्र होने से ध्वज नाम का शुभ योग आज बन रहा है. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 21 जुलाई बुधवार

आषाढ़ शुक्ल द्वादशी 16:26 तक

मेष : इस राशि के लोगों को बुधवार को भाग्य का पूरी तरह से तो साथ नहीं मिलने वाला लेकिन उन्हें कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में थोड़ी राहत मिल सकती है. बुधवार को आप उत्साह से भरपूर नजर आएंगे. भाग्य भी आपके साथ रहेगा. कामकाज में जोश देखने को मिलेगा.

वृषभ : आपका बुधवार का दिन कामकाज के क्षेत्र में लाभदायक सिद्ध होगा. आपका सभी के साथ मधुर व्यवहार रहेगा. व्यवसाय में लाभदायक स्थिति रहेगी. लोगों से सम्मान प्राप्त होगा. नौकरी में भी अपने वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी. आपके सभी काम सफल रहेंगे.

http://भारत ने श्रीलंका को 3 विकेट से हराया, दीपक चाहर ने खेली मैच विनिंग पारी

मिथुन : इस राशि के लोग बुधवार को अपने परिवार का ध्यान रखेंगे. वे अपनी फैमिली की सभी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करेंगे. अपने बिज़ी शेड्यूल में से समय निकालकर परिवार के साथ समय बिताएंगे. धन की आपूर्ति को पूरा करने के लिए आपके मित्र आपकी सहायता करेंगे.

कर्क : आपको बुधवार को कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त होगी. आपका धन सही कार्यों में खर्च होगा. छात्र परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे परन्तु मन में डर भी बना रहेगा. आज का दिन शिक्षा प्राप्ति के लिए अच्छा है. मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी.

सिंह : बुधवार का दिन आपके लिए उत्साह से भरपूर रहने वाला है. परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे. कामकाज में आपको अच्छा धनलाभ होगा. आपका आर्थिक पक्ष आपका मजबूत रहेगा.

कन्या : इस राशि के लोगों को बुधवार को अपने भाग्य का पूरा साथ प्राप्त होगा. व्यापार-व्यवसाय के लिए बुधवार का दिन बढ़िया रहेगा. दिन की शुरुआत अच्छी होगी, भाग्य का साथ मिलेगा. भाई-बन्धु और मित्रों के साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे. ईश्वर की आराधना करें, इससे मानसिक शांति मिलेगी.

तुला : आपके बुधवार के दिन की शुरुआत प्रसन्नता के साथ होने वाली है. परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. नौकरी में अच्छा धनलाभ होगा. प्रमोशन होने के संकेत मिल रहे हैं. व्यापारियों के लिए लाभ की स्थिति बनी हुई है. छात्रों को परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी.

http://भाग्यशाली रहे तो 2022 में कंट्रोल हो जाएगा कोरोना : WHO

वृश्चिक : बुधवार को आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिस कारण आप अपना पूरा दिन बेचैनी में व्यतीत करेंगे. कामकाज में किसी का साथ आपको लाभ की प्राप्ति करवाएगा. दिन की शुरुआत अच्छी होगी. आपके अंदर नया जोश और उत्साह देखने को मिलेगा.

धनु : इस राशि के लोग बुधवार को बेचैनी महसूस करेंगे. आपका खराब स्वास्थ्य आपकी बेचैनी का कारण होगा. छात्रों का मन पढाई में नहीं लगेगा. नौकरी करने वाले लोग नौकरी में आनेवाली बाधाओं से परेशान रहेंगे. व्यापारी वर्ग के लिए हालात थोड़े सामान्य बने रहेंगे.

मकर : आपको बुधवार को भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है. नौकरी में पदोन्नति की सम्भावना है. कार्य क्षेत्र में लाभ की स्थिति बनी रहेगी. घर-परिवार में किसी प्रकार का शुभ आयोजन होगा, जिसमें आप शिरकत करेंगे. पूरा दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होने वाला है.

कुंभ : बुधवार का दिन आपके लिए रुपये-पैसे के लिए काफी अहम रहेगा. धन से संबंधित मामले अच्छे रहेंगे. अपने पुराने मित्र से वार्तालाप हो सकती है. मन प्रसन्न रहेगा. भाग्य आपके साथ रहेगा. कामकाज में आपका प्रदर्शन बढ़िया रहने वाला है.

मीन : इस राशि के लोग बुधवार को अपने कार्यक्षेत्र में सबके साथ अच्छे से पेश आएंगे. अपने सहकर्मियों का सहयोग आपको समय-समय पर मिलता रहेगा. आप अच्छा धन लाभ कमाने में कामयाब होंगे. पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा. संतान की तरफ ध्यान दें.

http://2 अगस्त से लगेंगी 10वीं-12वीं की कक्षाएं, प्राइमरी के लिए पंचायतें लेंगी फैसला

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now