नई दिल्ली. भारत ने दूसरे वनडे में श्रीलंका को तीन विकेट से हरा दिया. इसी के साथ टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने नौ विकेट के नुकसान पर 275 रन बनाए. जवाब में भारत ने तीन गेंदें शेष रहते ही यह मुकाबला अपने नाम कर लिया. भारत ने एक वक्त 193 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे. बाद दीपक चाहर और भुवनेश्वर कुमार ने मोर्चा संभाला और 84 बॉल पर नाबाद 84 रन की पार्टनरशिप की. इस दौरान दीपक ने पहली इंटरनेशनल फिफ्टी लगाई. वे 82 बॉल पर 69 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं, भुवनेश्वर ने उनका अच्छा साथ निभाया और 28 बॉल पर 19 रन बनाकर नॉटआउट रहे.
http://भाग्यशाली रहे तो 2022 में कंट्रोल हो जाएगा कोरोना : WHO
इसके अलावा सूर्यकुमार यादव (53), मनीष पांडे (37), क्रुणाल पांड्या (35) और शिखर धवन (29), पृथ्वी शॉ ने (13) रनों का योगदान दिया. श्रीलंका के लिए हसारंगा ने 3 विकेट लिए. इससे पहले चरिथ असालांका और सलामी बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो के अर्धशतक से श्रीलंका ने भारत के खिलाफ दूसरे वनजे मैच में नौ विकेट पर 275 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. असालांका ने 68 गेंद में छह चौकों की मदद से 65 रन की करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली जबकि फर्नांडो ने 71 गेंद में 50 रन बनाए. निचले क्रम में चमिका करूणारत्ने (33 गेंद में नाबाद 44, पांच चौके) ने तेजतर्रार पारी खेली. भारत के लिए युजवेंद्र चहल और भुवनेश्वर कुमार ने 3-3 विकेट झटके. दीपक चाहर को 2 विकेट मिला.
http://2 अगस्त से लगेंगी 10वीं-12वीं की कक्षाएं, प्राइमरी के लिए पंचायतें लेंगी फैसला











