আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : सूर्य देव और वैवस्वत मनु की करें आराधना, जानिए कैसा होगा आपका दिन

Published on: July 16, 2021
---Advertisement---

आज आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है. हस्त नक्षत्र आज दिन भर रहेगा. हस्त नक्षत्र होने से अमृत नाम का शुभ योग बन रहा है. इस दिन सूर्य राशि बदलकर मिथुन से कर्क में प्रवेश करेंगे. जानिए कैसा होगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 16 जुलाई शुक्रवार

आषाढ़ शुक्ल षष्ठी एवं सप्तमी

मेष : दैनिक कार्यों में सफलता के आसार बन सकते हैं. दूसरों पर से ध्यान हटाकर अपने ऊपर फोकस अधिक करें. आपको अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है. जो लोग कंस्ट्रक्शन का कार्य कर रहे हैं, उन्हें कोई बड़ा फायदा होगा.

वृषभ : आपको भाग्य का समर्थन मिलेगा. कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आएगी. धन लाभ के अवसर मिलेंगे. कोर्ट-कचहरी के मामले आपके पक्ष में रहेंगे. नौकरीपेशा लोगों का किसी सहयोगी से विवाद हो सकता है, सावधान रहें.

http://किसान अब 31 जुलाई तक करा सकेंगे खरीफ फसलों का बीमा

मिथुन : शुक्रवार को आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा. आप अपनी प्रतिभा से लोगों को प्रभावित करेंगे. आप सूझ-बूझ से काम लेंगे, तो अतिरिक्त धन कमा सकते हैं. सामाजिक में एक्टिव लोगों को दूसरों की मदद करने में आनंद आएगा.

कर्क : आपके लिए लाभ कमाने का विशेष दिन है. मनचाहा काम मिलने से आप प्रसन्न होंगे. रुपये-पैसे के लेनदेन में सावधानी रखें. कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में आपको लाभ होगा. रोजगार की दिशा में प्रगति होगी. आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगा रहेगा.

सिंह : शुक्रवार का दिन अपके पसंदीदा काम करने का होगा. अपने विचारों से दूसरों को सहमत करनें में आप सफल रहेगें. परिवार के बड़ों को धन लाभ हो सकता है. सूझ-बूझ की कमी से अच्छे अवसर गंवा सकते हैं. छात्रों के मन में पढ़ाई को लेकर नई ऊर्जा आएगी.

कन्या : आप पर काम का बोझ ज्यादा हो सकता है. व्यवसाय में मार्केटिंग संबंधी कार्यों में अपनी ऊर्जा लगाएं. आर्थिक स्थिति सुदृढ होने से भूमि-भवन और वाहन खरीदने का मन बनेगा. सीनियर्स आपके किसी काम से खुश हो सकते हैं.

तुला : शुक्रवार का दिन आपको बहुत अच्छा परिणाम देने वाला है. लोगों के प्रति आपकी निकटता बढ़ जाएगी. कार्यक्षेत्र में अच्छे विकल्प की तलाश पूरी होगी. बिजनेस में मिले नए कॉन्टैक्ट से आपको फायदा होगा. प्रेम-प्रसंग में युवाओं को सफलता मिलेगी.

http://एक बार सोने के बाद 25 दिनों तक नहीं जागता शख्स, नींद में ही खाना खिलाते हैं परिजन

वृश्चिक : घर से कुछ मीठा खाकर ही बाहर निकलें. आपकी सफलता का स्तर अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा रहेगा. पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर लेने चाहिए. शैक्षणिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी.

धनु : आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा. आपके काम को नई पहचान मिल सकती है. रणनीति बनाकर निवेश करें सफलता मिलेगी. कीटनाशक का कारोबार करने वालों की बिक्री अधिक होगी. कैरियर के मामले में युवाओं को कुछ बड़ी सफलता मिल सकती है.

मकर : शुक्रवार का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है. आपको अचानक धन लाभ हो सकता है. खिलौने के कारोबार कर रहे लोगों को लाभ मिलेगा. युवाओं को बेहतर नौकरी की तलाश रहेगी. ऑफिस में सहकर्मी आपकी मदद के लिए तैयार खड़े रहेंगे.

कुंभ : आपके लिए शुक्रवार का दिन बढ़िया रहेगा. कलात्मक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ सकती है. धन का निवेश करने के बारे में काफी संजीदगी से विचार करेंगे. व्यापार में लाभ कमाने के लिए आपको अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है.

मीन : शुक्रवार का दिन आपके लिए मध्यम रहेगा. घरवालों के सहयोग से कोई नया काम शुरू कर सकते हैं. बिजनेस में मार्केटिंग संबंधी कामों को ज्यादा महत्व दें. भौतिक संसाधनों को संगठित करने में व्यय हो सकता है.

निगम, मंडल और आयोगों में नियुक्ति आदेश जारी, देखिए सूची

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now