नई दिल्ली. एक शख्स साल में 300 दिन सोता है, बाकी समय अपना छोटा मोटा काम कर गुजारा करता है. ये कोई सामान्य बात नहीं है. इस व्यक्ति को एक खास तरह की बीमारी है जिसकी वजह से उसकी ये हालत है. जानकारी के मुताबिक राजस्थान के नागौर में 42 साल के पुरखाराम एक अजीब बीमारी से ग्रसित हैं. वे अपने ज्यादातर नित्य क्रिया के काम नींद में ही करते हैं. वे कई बार साल में 300 दिन तक सोते हैं. उनका खाने से लेकर नहाना, सब कुछ नींद में ही होता है. सुनने में अजीब लगता है, लेकिन जिले के भादवा गांव के रहने वाले पुरखाराम की ऐसी ही जिंदगी है. पुरखाराम की गांव में ही रानाबाई किराना स्टोर के नाम से दुकान है.
निगम, मंडल और आयोगों में नियुक्ति आदेश जारी, देखिए सूची
2015 से उनकी ये बीमारी ज्यादा बढ़ गई और वे एक दिन में 18-18 घंटे भी सोने लगे. कई बार उनकी दुकान के बाहर कितने अखबार पड़े हैं, इससे अंदाजा लगाया जाता है कि वे कितने दिन सो लिए हैं. पुरखाराम के सोने के बाद उन्हें उठाना नामुमकिन हो जाता है. उन्हें नींद में ही परिजन खाना खिलाते हैं. जब बाथरूम जाना होता है तो नींद में ही पुरखाराम बेचैन हो जाते हैं और उन्हें उठाकर परिजन बाथरूम ले जाते हैं. उनकी माता कंवरी देवी और पत्नी लिछमी देवी को उम्मीद है कि जल्द ही वे ठीक हो जाएंगे और पहले की तरह अपनी जिंदगी जिएंगे. पुरखाराम को एक्सिस हायपरसोम्निया नाम की बीमारी है.
http://मुख्यमंत्री ने पॉवर कंपनी में ढाई हजार से अधिक पदों पर भर्ती के दिए निर्देश
घर वालों ने बताया कि एक बार सोने के बाद वे 25 दिनों तक नहीं जागते हैं. इसकी शुरुआत 23 साल पहले हुई थी. शुरुआती दौर में 5 से 7 दिनों के लिए सोते थे, लेकिन अब लंबा सोने लगे. जब इस बारे में फिजिशयन डाक्टर बी आर जांगीड़ से बात की तो उन्होंने बताया कि ये हायपरसोम्निया का केस है. उन्होंने कहा कि ऐसी बीमारी बहुत ही कम लोगों में मिलती है. ये एक साइकोलॉजिकल बीमारी है. बाकी यदि कोई पुराना ट्यूमर, या हेड इंज्यूरी रही हो तो उसमें भी ऐसी बीमारी हो सकती है . ऐसी बीमारी किताबों या मेडिकल साइंस में दिखी है तो वो साइकोलॉजिकल ही देखी गई हैं. इस बीमारी का डाइग्नोसिस कर इलाज संभव है.
पहुंचे तो थे, कार्रवाई क्या की? बताने से कतरा रहे अधिकारी… https://t.co/cVgkQ91GFY
— Cg Janadesh (@CJanadesh) July 15, 2021









