আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : लक्ष्मीनारायण की करें पूजा, शुभ होगा आज का दिन, जानें क्या कहते हैं सितारे

Published on: August 20, 2021
---Advertisement---

आज सावन मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. सूर्योदय उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में हुआ है. उत्तराषाढ़ा नक्षत्र होने से आनंद नाम का शुभ योग आज बन रहा है. आज त्रयोदशी तिथि होने से भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए प्रदोष व्रत किया जाएगा. ये व्रत सावन मास में होने से इसका महत्व और भी बढ़ अधिक होगा. गुरुवार की रात से चंद्रमा राशि बदलकर धनु से मकर में आ चुका है. इस राशि में पहले से ही शनि स्थित है. एक ही राशि में शनि और चंद्रमा के होने से सभी राशियों पर इसका असर दिखाई देगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..

ॐ सूयार्य नमः 20 अगस्त शुक्रवार

श्रावण शुक्ल त्रयोदशी शिव पवित्रारोपण

मेष : शुक्रवार को आपका उत्साह चरम पर हो सकता है. कुछ आर्थिक मामलों के लिए दिन शुभ है. महिलाएं किचन में कामकाज को लेकर सतर्क रहें. कुछ लोग एक छोटा सा वेकेशन प्लान कर सकते हैं. तुलसी के पौधे में पानी डालें, दिन अच्छा बीतेगा. स्वास्थ्य ठीक रहेगा.

वृषभ : शुक्रवार आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में कुछ नए परिवर्तनों से सकारात्मक माहौल बनेगा. व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना आपके लिए फायदेमंद होगा. वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलेगी. बहुत जरूरी हो तो ही घर से बाहर निकलें.

http://इस बार भाई को बांधें उनके राशि के रंग की राखी, होगा अत्यंत शुभ

मिथुन : आप जो भी सोचेंगे उसमें आपको सफलता मिल सकती है. भाग्य में बढ़ोतरी से प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा. साझीदारी और व्यापार में हिस्सेदारी से दूर रहें. मन की बात कह देने से दुविधा दूर होगी. घर के लोग आपको भरपूर प्यार देंगे.

कर्क : शुक्रवार आपके लिए विशेष रूप से अच्छा है. आप किसी प्रकार की पेमेंट के लेन देन में सावधानी बरतें. आर्थिक स्थिति में सुधार की आशंका है. व्यवहार में परिवर्तन लाना जरूरी है. घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा. स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है.

सिंह : अपने पर्सनल कार्यों पर अधिक ध्यान दें. करियर में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने के संकेत हैं. दोस्तों के साथ मिलकर नए कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं. ऑफिस का काम घर पर कर रहे लोगों से सीनियर्स प्रसन्न रहेंगे.

कन्या : आपके घर में मेहमानों की आवाजाही रह सकती है. आप किसी नए बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं. विदेश में काम करने वालों के लिए शुक्रवार का दिन फलदायक होगा. दूसरों की चिकनी चुपड़ी बातों में आने से बचें. खानपान का विशेष ध्यान रखें.

तुला : दिल में एक नया जोश रहेगा. आपको कुछ अच्छे अवसर मिलेगें. नए सौदे से पहले उनके कानूनी पक्ष पर गौर करें. अधिकारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकते हैं. घर में बदलाव की संभावना है. नया मकान खरीद सकते हैं. शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा.

http://‘क्या कांग्रेस ने असंसदीय आचरण और सत्तावादी अहंकारपूर्ण राजनीतिक चरित्र का प्रशिक्षण अपने सांसदों-विधायकों को वर्धा में दिया है?’

वृश्चिक : शुक्रवार आपके लिए कुछ स्पेशल साबित हो सकता है. मार्केटिंग से जुड़े लोगों को कोई अच्छी डील हाथ लग सकती है. कारोबार में मनचाही सफलता मिलेगी. किसी भी स्थिति में खुद को तनावग्रस्त ना होने दें. चींटी को आटा खिलाएं, मन प्रसन्न रहेगा.

धनु : शुक्रवार को जो भी वादा करें उन्हें पूरा करनें की कोशिश करें. कारोबारियों को जल्द बड़ी डील मिल सकती है. उत्साह में धन का व्यय न करें. वर्कप्लेस पर अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें. आपके करीबी आपसे मनमुटाव रख सकते हैं.

मकर : आपको जरूरी कामों में सफलता मिलने वाली है. बचत योजनाओं में निवेश करने के लिए यह एक अच्छा समय है. कार्यक्षेत्र में प्रगतिशील और बड़े बदलाव करने में सहकर्मी आपका पूरा सहयोग करेंगे. आपके व्यवहार को लेकर पड़ोसी आपकी तारीफ करेंगे.

कुंभ : आपका खुशमिजाज व्यवहार लोगों को अपनी ओर खिंचेगा. बच्चों के साथ ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं. आपके शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे, सावधान रहें. किसी काम में अपने प्रिय से सहायता ले सकते हैं.

मीन : आप की बातों से लोग प्रभावित होंगे. अपना पूरा फोकस अपने टारगेट पर रखें. प्रॉपर्टी में निवेश का सही समय है. आपकी बुद्धिमानी और कार्य के प्रति निष्ठा की अधिकारी वर्ग प्रशंसा करेंगे. कार्यस्थल पर महिला सहकर्मियों का सम्मान करें. परिवार में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है.

http://स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक और उप संचालक की नवीन पदस्थापनाएं

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now