আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

‘क्या कांग्रेस ने असंसदीय आचरण और सत्तावादी अहंकारपूर्ण राजनीतिक चरित्र का प्रशिक्षण अपने सांसदों-विधायकों को वर्धा में दिया है?’

Published on: August 19, 2021
---Advertisement---

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी के विधायक द्वय नारायण चंदेल (प्रदेश विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष) और सौरभ सिंह ने दलको झील में मछली पालन के लिए पट्टा आबंटन के आदेश के मामले में रामानुजगंज के कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह द्वारा संबंधित डिप्टी कलेक्टर के साथ की गई अश्लील गाली-गलौज और जूते मारने की दी गई धमकी के सोशल मीडिया के ज़रिए प्रदेशभर में वायरल हुए ऑडियो को लेकर प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व और राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होने कहा कि संसद में कांग्रेस की महिला सांसदों के असंसदीय आचरण पर झूठ परोसकर संसदीय आचरण की दुहाई देने वाली कांग्रेस के जनप्रतिनिधि आचरण के स्तर पर कैसा घिनौना प्रदर्शन करते हैं, इस घटना के वायरल ऑडियो से साफ़ हो गया है.

श्री चंदेल व श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस विधायक के इस घोर असभ्यतापूर्ण आचरण ने जनप्रतिनिधित्व की गरिमा और प्रशासनिक मर्यादा को लहूलुहान किया है. ये वही कांग्रेस विधायक हैं, जिन्होंने हाल ही प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव पर अपनी हत्या कराने का आरोप लगाया था और बाद में इस पूरी स्क्रिप्ट में घिरने और मंत्री सिंहदेव के कड़े रुख के चलते विधानसभा में माफ़ी तक मांगी थी. इसके बाद कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह एक पत्रकार के सवाल पर खिन्न होकर उसके ज़वाब में सरगुजा के आदिवासी समाज के लिए अभद्र टिप्पणी की. भाजपा के मुखर विरोध, पुतला दहन और आदिवासी समाज की आंदोलन की चेतावनी के बाद कांग्रेस विधायक ने बाद में सर्व आदिवासी समाज की बैठक में जाकर माफ़ी मांगी.

http://स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक और उप संचालक की नवीन पदस्थापनाएं

श्री चंदेल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से इस मामले में स्थिति साफ़ करने और अपने विधायक के असभ्य आचरण के लिए प्रदेश से बिना शर्त तत्काल क्षमायाचना करने की मांग की है. श्री चंदेल व श्री सिंह ने प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत से भी इस मामले में संज्ञान लेकर कांग्रेस विधायक पर कड़ी कार्रवाई कर विधायक पद से बर्ख़ास्त करने की मांग की है. डिप्टी कलेक्टर के साथ किया गया दुर्व्यवहार यह बताने के लिए पर्याप्त है कि कांग्रेस का समूचा राजनीतिक चरित्र बददिमाग़ी, बदज़ुबानी और बदसलूक़ी से कलंकित है और अपने इस चरित्र के साथ कांग्रेस के लोग माफ़ियाई तर्ज पर शासन चला रहे हैं!

उन्होने कहा कि नित-नया झूठ गढ़कर अनर्गल प्रलाप करती कांग्रेस पूरे देश में भ्रम फैलाने की ओछी सियासत और अपनी वैचारिक दरिद्रता का प्रदर्शन करने में लगी है. देश से लेकर छत्तीसगढ़ तक कांग्रेस का आचरण सभ्य समाज को शर्मसार और संसदीय मर्यादा को तार-तार कर रहा है. संसद के उच्च सदन राज्यसभा में प्रदेश कांग्रेस की दो महिला सांसदों द्वारा मार्शल से की गई मारपीट का सच पूरे देश-प्रदेश ने देखा है, और अब कांग्रेस के एक विधायक को एक डिप्टी कलेक्टर के साथ अश्लील गाली-गलौज करते और जूते मारने की धमकी देते पूरे प्रदेश में सुना जा रहा है.

http://विधायक बृहस्पत सिंह ने डिप्टी कलेक्टर को फोन पर दी गालियां, कहा- मारेंगे जूता ठीक हो जाएगा

वर्धा में आहूत कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर को लेकर तीखा कटाक्ष करते हुए श्री चंदेल व श्री सिंह ने सवाल किया कि क्या कांग्रेस अपने इसी असंसदीय आचरण और सत्तावादी अहंकारपूर्ण राजनीतिक चरित्र का प्रशिक्षण अपने सांसदों-विधायकों को वर्धा के प्रशिक्षण शिविर में दिया है? कांग्रेस के लोग और जनप्रतिनिधि अधिकारियों के साथ गाली-गलौज करते ज़रा भी शर्म महसूस नहीं कर रहे हैं. इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि कांग्रेस किस प्रकार छत्तीसगढ़ में ज़ंगलराज क़ायम कर अराजकता का उत्सव मनाने पर आमादा हो चली है!

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now