আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : मंगल और शनि की अनूकुलता के लिए ब्रह्म योग में करें बजरंगबली की पूजा, जानें क्या कहते हैं सितारे

Published on: December 21, 2021
---Advertisement---

आज पौष महीने के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. साथ ही आज पुनर्वसु नक्षत्र है. चंद्रमा मिथुन राशि में विराजमान है. यह स्थिति ब्रह्म योग बना रही है. इस योग को हनुमान जी की पूजा के लिए शुभ योग बना हुआ है. यह योग सुबह 11:35 मिनट तक रहेगा. इस योग में की गई पूजा कई गुना फल देती है. आज हनुमान जी की पूजा-उपाय करने के लिए विशेष शुभ योग बना हुआ है. आज हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें. जानिए कैसा होगा आपका दिन…

ॐ सूर्याय नमः 21 दिसम्बर मंगलवार

पौष कृष्ण पक्ष द्वितीया 14:54 तक

मेष : गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन शुभ रहेगा. कामकाज में सफलता के साथ लाभ होगा. आज आप प्रशंसा के पात्र होंगे. आज के दिन आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. कार्य क्षेत्र में अच्छा दिन व्यतीत होगा. घर में मेहमानों के आने के कारण घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा.

वृषभ : गणेशजी कहते हैं कि आज घर में कोई बडी जिम्मेदारी मिल सकती है. किसी खूबसूरत जगह जाकर एंजॉय भी कर सकते है. आमदनी में वृद्धि के लिए आप नए विकल्प ढूंढेंगे. आयात-निर्यात संबंधी कार्यों में कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है. युवाओं को नई नौकरी मिल सकती हैं.

https://56 शिक्षकों को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण, संसदीय सचिव ने शॉल-श्रीफल व मोमेंटों भेंटकर किया सम्मानित

मिथुन : गणेशजी कहते हैं कि आज कुछ समय अपनी रुचि संबंधी कार्यों में भी जरूर व्यतीत करें. आपको एक साथ कई काम संभालने पड़ सकते हैं. कारोबार में उम्मीद से ज्यादा फायदा हो सकता है. परिवार पर ध्यान देंगे और घरेलू खर्च करेंगे. सबसे विनम्र होकर बात करें.

कर्क : गणेशजी कहते हैं कि आज आपको माता से कुछ लाभ मिल सकता है. किसी परिवारजन के साथ व्यापार करने का सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा. संतान के कार्यों से उन्नति के योग नजर आ रहे हैं. किसी मित्र या संबंधी के प्रति गलतफहमी दूर होगी. परिणय चर्चाओं में सफलता मिल सकती हैं.

सिंह : गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन मिला-जुला रहेगा. आप दूसरों का नजरिया समझने की भी कोशिश करें. व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई सरकारी योजना का भी लाभ ले सकते हैं. आपको व्यवसाय के उद्देश्य से यात्रा करने का अवसर मिल सकता है. महिलाओं के लिए दिन राहतपूर्ण रहेगा.

कन्या : गणेशजी कहते हैं कि, वित्तीय रूप से दिन शुभ है और कुछ महत्वपूर्ण लाभ प्राप्ति भी सम्बह्व है. उद्यमी और व्यवसायी एक नए संघ या साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं. पेशेवर रूप से आप लोकप्रियता और प्रशंसा हासिल करेंगें. आप अपने दृष्टिकोण से वित्तीय लाभ अर्जित करने के नवीन स्रोत ढूंढ पाएंगे.

तुला : गणेशजी कहते हैं कि आज आपकी सपनों के पार्टनर से मुलाक़ात हो सकती है. बच्चों के कारण घर में चहल-पहल बनी रहेगी. ऑनलाइन बिजनेस करने वालों को अच्छा मुनाफा होगा.  प्रॉपर्टी की बिक्री से जुड़े कार्य आपके हित में होने की संभावना है.

https://लोकसभा में पास हुआ वोटर ID को आधार से जोड़ने वाला चुनाव कानून संशोधन विधेयक

वृश्चिक : गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन उत्कृष्ट परिणामदायक है. परीक्षा या प्रतियोगिता के माध्यम से नौकरी की तलाश करने वाले या अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक लोगों को सतत प्रयास करने चाहिए. आने वाले समय में सफलता आपके साथ होगी.

धनु : गणेशजी कहते हैं कि आज किए गए कामों से आपको फायदा होगा. नए लोगों के साथ काम करना आसान होगा. कार्य क्षेत्र पर आज का दिन संतोषजनक होगा. प्रॉपर्टी के निवेशों से अच्छे रिटर्न्स मिलेंगे. किसी विश्वसनीय व्यक्ति के साथ अपनी प्रॉब्लम शेयर करने से मन हल्का होगा.

मकर : गणेशजी कहते हैं कि आज भाग्य आपके पक्ष में होगा. आप जटिल समस्याओं का समाधान पाएंगे. ऐसे मजबूत संकेत हैं कि आप एक नए उद्यम में प्रवेश करेंगें. विदेशी कनेक्शनों से बहुत लाभ प्राप्त होगा और एक नया जुड़ाव या साझेदारी भी संभव है.

कुंभ : गणेशजी कहते हैं कि आपके धन की वृद्धि और व्यवसायिक स्थिति में उत्थान संभव है. आप सभी प्रकार के भौतिक सुखों का आनंद लेंगे और नए अधिग्रहण हो सकते हैं. आपके रिश्तेदारों के साथ आपका रिश्ता तनावयुक्त हो सकता है और आपके परिवार के सदस्यों से बहस में पड़ सकते हैं.

मीन : गणेशजी कहते हैं कि आज आप कुछ चुनौतियों का सामना कर सकतें हैं. लेकिन अंततः चीजें आपके पक्ष में होंगी. दिन-प्रतिदिन की गतिविधियों पर अपना ध्यान केंद्रित करें और सकारात्मक बातचीत स्थापित करने के लिए कदम उठाएं. निवेश करने के लिए आवेगी निर्णय न लें.

https://‘बजरंगी भाईजान’ का आएगा सीक्वल, सलमान खान ने किया अनाउंस

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now