আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

लोकसभा में पास हुआ वोटर ID को आधार से जोड़ने वाला चुनाव कानून संशोधन विधेयक

Published on: December 20, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. लोकसभा में भारी हंगामे के बीच चुनाव कानून (संशोधन) विधेयक 2021 पास हो गया. विपक्ष ने संसद में इस विधेयक की गंभीरता पर कई सवाल उठाए. कांग्रेस ने विधेयक को संसद की स्थायी समिति को भेजने की मांग भी की. वहीं संसद में केंद्रीय मंत्री ने रिजिजू ने विपक्ष के विरोध को खारिज करते हुए कहा कि आधार और वोटर कार्ड को लिंक करने से फर्जी वोटर्स पर लगाम लगेगी. इसके साथ ही वोटर्स की संख्या में भी इजाफा होगा. बता दें कि अब यह विधेयक राज्यसभा मे पेश किया जाएगा.

https://सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानिए नया भाव

इस विधेयक में आधार को मतदाता सूची से जोड़ने का प्रावधान है. यह विधेयक मतदाता सूची डेटा (वोटर कार्ड) को आधार से जोड़ने की अनुमति देता है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने भी लोकसभा में इस विधेयक पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि आधार सिर्फ निवास का प्रमाण होना है, यह नागरिकता का प्रमाण नहीं है. अगर आप मतदाताओं से आधार मांग रहे हैं, तो आपको केवल एक दस्तावेज मिल रहा है जो नागरिकता नहीं, उसका निवास बताता है. अगर सरकार ऐसा कर रही है तो आप संभावित रूप से देश में गैर-नागरिकों को वोट करने का अधिकार दे रहे हैं.

https://कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, जनपद अध्यक्ष के बेटे की मौत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now