আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : देव पूजा से पहले करें पितरों की पूजा, जानें कैसा होगा दिन

Published on: September 21, 2021
---Advertisement---

आज से हिंदू पंचांग का सातवां महीना आश्विन शुरू होगा. आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. सूर्योदय उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में हुआ है. उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से सर्वार्थ सिद्धि नाम का शुभ योग बन रहा है, यह शुभ योग रात अंत तक रहेगा. सोमवार की रात से चंद्रमा राशि परिवर्तन कर कुंभ से मीन में आ चुका है, मंगलवार को इसका असर सभी राशियों पर दिखाई देगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 21 सितम्बर मंगलवार

आश्विन कृष्ण पक्ष प्रतिपदा-श्राद्ध

मेष : आपके सितारे मंगलवार को बुलंद रहने वाले हैं. अच्छे अवसर आपके हाथ लग सकते हैं. प्रॉपर्टी या आर्थिक व्यवहार संबंधित निर्णय सोच समझकर लें. नौकरी में दिन बहुत अच्छा जाएगा. माता-पिता आपके काम में हाथ बंटाने की पूरी कोशिश करेंगे.

वृषभ : सुबह की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी. काम से जुड़ी चीजों में प्रगति धीरे-धीरे देखने को मिलेगी. व्यवसाय से जुड़ा कोई बड़ा मसला मंगलवार को हल हो सकता है. निवेश के मामले में आपको कोई नई सलाह मिलेगी. जोड़-तोड़कर के काम बना लेंगे.

https://IPL 2021 : KKR ने RCB को 9 विकेट से दी करारी शिकस्त

मिथुन : आपके लिए मंगलवार अनुकूलता से भरा रहेगा. बिजनेस में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. सरकारी कर्मचारियों के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं. परिवार के किसी सदस्य की परेशानी समझकर उसकी सहायता कर सकते हैं. पुरानी समस्याओं से मुक्ति मिलने का भी दिन है.

कर्क : आपको कोई अच्छे काम की सलाह दे सकता है. शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं. समाज में आपको उचित आदर-सम्मान मिलेगा. आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और मजबूत होगा. रोजगार की दिशा में प्रगति होगी. स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु लापरवाही बिल्कुल न बरतें.

सिंह : आप खुद पर विश्वास रखेंगे और कामों को बड़े अच्छे तरीके से निपटा देंगे. सपने साकार करने का सही समय है. आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. बिजनेस और कार्यक्षेत्र से जुड़ा रुका हुआ पैसा मिल सकता है. कारोबारी यात्रा में अनुकूल सौदे हो सकते हैं.

कन्या : आप खुद को मोटिवेटेड महसूस कर सकते हैं. मन में नई चीजों को जानने की उत्सुकता बनेगी. भाग्य भरोसे नहीं रहे, मेहनत पर ध्यान दें. निवेश के प्रस्ताव मिल सकते हैं. पुराने कर्जों से छुटकारा मिलेगा. संतान की शिक्षा संबंधी सफलता से परिवार में उत्सव भरा माहौल रहेगा.

तुला : आपके लिए भी मंगलवार अनुकूल रहने वाला है. आपकी सकारात्मक सोच आपके भविष्य को संवारने में मदद करेगी. आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी. नए मित्र भी बन सकते हैं. आप घर के सदस्यों की इच्छाओं को समझने की कोशिश में रहेंगे.

https://प्रदेश कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के महामंत्री बने टेनूराम साहू

वृश्चिक : आप अपनी पसंद या मनमर्जी के कामों के लिए उत्सुक होंगे. कुछ खास लोगों से आपकी निकटता बनी रहेगी. आपकी आय मंगलवार को बढ़ती दिख रही है. योजना बनाकर काम करने से सफल रहेंगे. प्रॉपर्टी संबंधित काम करते समय पेपर्स अच्छी तरह चेक कर लें.

धनु : आपको कोई महत्वपूर्ण बात पता चल सकती है. भाग्य पूरी तरह से आपके साथ खड़ा है, इसलिए समय का सदुपयोग करें. आकस्मिक लाभ के अवसर मिलेंगे. नया व्यवसाय चाहते हैं तो सावधानी बरतें. युवाओं को नई नौकरी मिल सकती हैं.

मकर : अपने मन की आवाज अवश्य सुनें. आगे बढ़ने के लिए दिन बेस्ट है. भूमि-भवन और वाहन खरीदनें का मन बनेगा. पैसों का सोच समझकर इसतेमाल करें. कोर्ट-कचहरी में चल रहे मामले सुलझेंगे. कारोबारी यात्रा हो सकती है. घर में किसी मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं बनेंगी.

कुंभ : आपको तरक्की के कुछ नए साधन मिलेंगे. जीवनसाथी या पार्टनर का भरोसा जीतकर काम करें. इनकम अच्छी रहेगी और आपका आत्मविश्वास भी काफी बढ़िया रहेगा. ऑफिस का काम घर पर कर रहे लोगों से सीनियर्स प्रसन्न रहेंगे.

मीन : आपके व्यवहार में पॉजिटिव बदलाव आएंगे. कोई नया मोबाइल खरीदने का विचार कर सकते हैं. दुकानदार ग्राहकों से अच्छे से बर्ताव करें. नौकरी में तरक्की के आसार हैं. अपनी योजनाएं और गोपनीय बातें किसी से शेयर न करें.

https://अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी का फंदे से लटकता मिला शव, सुसाइड नोट बरामद

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now