आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी व नवमी तिथि है. सूर्योदय से शाम 5.30 तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा. इसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा. पहले आर्द्रा नक्षत्र होने से कालदण्ड और उसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र होने से धूम्र नाम के 2 अशुभ योग इस दिन बन रहे हैं. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 22 मार्च सोमवार
फाल्गुन शुक्ल अष्टमी व नवमीं
मेष : घर-दुकान इत्यादि खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी. लाभ के योग हैं. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें. धनहानि हो सकती है, सावधानी रखें. रोजगार प्राप्ति के प्रयास भरपूर करें. सफलता प्राप्त होगी, जल्दबाजी न करें.
वृष : आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा. विद्यार्थी वर्ग को पठन-पाठन इत्यादि में लगन रहेगी. रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी. धन प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे. कारोबार में वृद्धि होगी, नए-नए विचार मन में आएंगे.
http://अंधविश्वास : संतान पाने के लिए महिला ने चढ़ाई मासूम की बलि
मिथुन : शारीरिक कष्ट के योग हैं. स्वास्थ्य के संबंध में लापरवाही न करें. क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें. दुष्टजनों से सावधान रहें. हानि पहुंचा सकते हैं. भावना में बहकर कोई निर्णय न लें. नौकरी में कार्यभार रहेगा. लाभ होगा.
कर्क : प्रयास सफल रहेंगे. सम्मान मिलेगा. खोई हुई वस्तु प्राप्त हो सकती है. व्यवसाय अच्छा चलेगा. नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा. उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे. निवेश शुभ रहेगा. प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी. जोखिम न लें.
सिंह : अतिथि आगमन, शुभ समाचार प्राप्त होंगे. आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी. व्यवसाय अच्छा चलेगा. मातहतों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा. किसी कार्य के प्रति चिंता रहेगी. शत्रु सक्रिय रहेंगे.
कन्या : भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे. नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा. विवाद में विजय प्राप्त होगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. अप्रत्याशित लाभ की संभावना है. जोखिम न लें. व्यापार अच्छा चलेगा.
तुला : कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है. अपने ही व्यक्ति से कहासुनी होने की आशंका है. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है. धैर्य रखें.
http://सार्वजनिक स्थानों पर नहीं होगा होली मिलन समारोह, दिशा-निर्देश जारी
वृश्चिक : पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है. लेन-देन में जल्दबाजी न करें. संतान पक्ष से अध्ययन तथा स्वास्थ्य संबंधी चिंता संभव है. डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी.
धनु : भय व शारीरिक कष्ट की आशंका है. आर्थिक उन्नति के लिए योजना बनेगी. कार्यप्रणाली में सुधार होगा. रुके कार्य पूर्ण होंगे. मित्रों तथा रिश्तेदारों का सहयोग कर पाएंगे. धन प्राप्ति सुगम होगी. प्रसन्नता रहेगी.
मकर : अनुकूलता रहेगी. प्रसन्नता में वृद्धि होगी. धर्म में रुचि रहेगी. लाभ के अवसर आएंगे. कोर्ट-कचहरी व सरकारी कार्यालयों में लंबित कार्य अनुकूल होंगे. व्यस्तता रहेगी. व्यवसाय अच्छा चलेगा. नौकरी में चैन रहेगा.
कुंभ : वाहन मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें, विशेषकर गृहिणियां सावधान रहें. वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. आय में निश्चितता रहेगी.
मीन : स्वास्थ्य का ध्यान रखें. अतिमुखरता हानि देगी. राजभय रहेगा. जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा. कोर्ट-कचहरी के कार्य गति पकड़ेंगे. धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे. घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी. व्यापार अच्छा चलेगा.
http://नक्सलियों ने पुलिस जवान की हत्या कर सड़क पर फेंकी लाश











