আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : परिस्थितियों के अनुरूप करें कार्य, जानें क्या कहते हैं सितारे

Published on: January 30, 2022
---Advertisement---

आज कन्या राशि वालों का दिन मौज मस्ती में गुजरेगा. वृश्चिक राशि वालों को अपनी अपेक्षाओं को संतुलित रखना होगा. मिथुन राशि वाले अपने आपको साबित करके दिखा देंगे. सिंह राशि वाले अपने घर वालों की उम्मीद पर खरे उतरेंगे. वहीं कुंभ राशि वाले अपनी बुद्धिमानी से सब काम संभाल लेंगे. घर से कुछ मीठा खाकर निकलने से आपके सारे काम बनेंगे. जानें क्या कहते हैं सितारे..

ॐ सूर्याय नमः 30 जनवरी रविवार

माघ कृष्ण पक्ष त्रयोदशी 5:28 तक

मेष : आप के जीवन में कोई बड़ी खुशहाली आने वाली है. अचल संपत्ति खरीदने का प्लान कर सकते हैं. व्यापारियों के लिए दिन शुभ है. कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन से अधिकारी प्रभावित होंगे. मेहनत से कठिन कार्यों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे.

वृषभ : सोच और व्यवहार को संतुलित रखना चाहिए. आभूषण और वस्त्र खरीदने के योग बन रहें हैं. बिजनेस में नए प्रयोग करने से आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. किसी तरह की कोई चुनौती आपके सामने आ सकती हैं. विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए.

https://3 को ‘राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ की शुरूआत, हितग्राहियों को पहली किश्त का होगा वितरण

मिथुन : अपने आपको साबित करके दिखा देंगे. किस्मत के सहारे आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है. किसी अच्छी जगह घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं. अपने ऊपर से काम का बोझ किसी से शेयर कर थोड़ा हल्का महसूस कर पाएंगे.

कर्क : दिन मेहनत भरा रहेगा. व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा. पुराने समय को भूलकर आगे बढ़ेंगे तो सफल हो जाएंगे. किसी भी अनबन को जल्दी ही सुलझाने की कोशिश करें. महिलाओं का दिन घर के कामों में बीतेगा.

सिंह : आप घरवालों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे. मन में शांति रहेगी. आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति की परेशानी का हल निकलेगा. रचनात्मक कार्य करने का मौका मिलेगा. आपकी सलाह पर चलकर कोई पढ़ाई के क्षेत्र में बेहतर परिणाम लाने वाला है.

कन्या : दिन मौज मस्ती में गुजरेगा. आपकी छवि और अधिक मजबूत होगी. संपर्क और संबंधों से लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे. अपनी प्रॉपर्टी की किसी भी जानकारी को गुप्त रखना बेहद जरूरी होगा. व्यक्तिगत काम से ज्यादा व्यावहारिक कामों में रुचि रहेगी. नौकरी को लेकर कोई लापरवाही न बरतें.

तुला : परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा. लोहे-धातु के कारोबार करने वालों के लिए समय अच्छा है. आपको आर्थिक रूप में अपने सगे-संबंधियों से मदद मिलेगी. अपनी डेली रुटीन में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं.

https://कोरोना की तीसरी लहर से क्यों बदतर नहीं हुए हालात? एक्सपर्ट ने बताई वजह

वृश्चिक : अपेक्षाओं को संतुलित रखना होगा. कुछ लोग परिवार में अपनी बात साबित करने के लिए आतुर नजर आएंगे. किसी आउटडोर एक्टिविटी में हिस्सा ले सकतें है. कामकाज से संबंधित अच्छे और व्यावहारिक आइडिया आपके दिमाग में आएंगे.

धनु : बड़ों से सम्मान और सहयोग पूर्ण रूप से प्राप्त होगा. दूसरों से आगे निकलने की इच्छा तेज हो सकती है. आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने के योग हैं. व्यापार में अनुभव महत्वपूर्ण है, गलतियां दोहराने से बचें. जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा.

मकर : आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी. जल्द ही अपना मकान बनवाने या खरीदने की तैयारी शुरु कर सकते हैं. उत्साहपूर्वक व्यावसायिक योजनाओं को पूरा करेंगे. अपने आप को किसी नए परिवर्तन के लिए तैयार रखें.

कुंभ : आप अपनी बुद्धिमानी से सब काम संभाल लेंगे. घर से कुछ मीठे खाकर निकलने से आपके सारे काम बनेंगे. शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा. थोक व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है. प्रॉपर्टी अथवा रुपए-पैसे के लेनदेन को लेकर बहुत अधिक सावधानी बरतें.

मीन : आप मनमर्जी के कामों के लिए उत्सुक होंगे. यह समय आपके लिये ऊर्जादायक रहेगा. परिवार के किसी मामले पर अपनी पकड़ बनाकर रखने की जरूरत होगी. आपकी आमदनी में इजाफा हो सकता है और कहीं से अचानक धन लाभ या उपहार मिल सकता है.

https://अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई : महासमुंद में 6, बलौदाबाजार में 10 वाहन जब्त

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now