रायपुर. मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने राज्य शासन की महत्वकांक्षी राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना और राजीव युवा मितान क्लब योजना के शुभारंभ, पुलिस मेमोरियल छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति स्मारक के शिलान्यास और महात्मा गांधी की स्मृतियों को संजोने के लिए नवा रायपुर में स्थापित किए जाने वाले ‘सेवाग्राम’ के शिलान्यास के कार्यक्रम की तैयारियों की वर्चुअल बैठक में समीक्षा की. यह कार्यक्रम 03 फरवरी को राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लोकसभा सांसद राहुल गांधी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया जाएगा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के अनुरूप राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के शुभारंभ के कार्यक्रम में इस योजना के हितग्राहियों के खाते में पहली किश्त के रूप में 2000 रुपए की राशि अंतरित की जाएगी.
https://कोरोना की तीसरी लहर से क्यों बदतर नहीं हुए हालात? एक्सपर्ट ने बताई वजह
इस योजना में हितग्राही परिवार को तीन किश्तों में एक वर्ष में 6000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्मृतियों को संजोने के लिए वर्धा के सेवाग्राम आश्रम की तर्ज पर नवा रायपुर में ‘सेवाग्राम’ की स्थापना आधुनिक भारत के तीर्थ के रूप में की जाएगी. सेवाग्राम गांधी जी के विचार, चिंतन दर्शन और गांधीवाद के महत्वपूर्ण केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा. माना रायपुर में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल वाहिनी परिसर में नई दिल्ली इंडिया गेट की तर्ज पर ‘छत्तीसगढ़ अमर जवान ज्योति’ की स्थापना की जाएगी. इस अवसर पर साइंस कॉलेज मैदान में थीम आधारित विकास प्रदर्शनी 03 से 05 फरवरी तक लगाई जाएगी.
https://अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई : महासमुंद में 6, बलौदाबाजार में 10 वाहन जब्त







