আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : शुक्र ने किया राशि परिवर्तन, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

Published on: November 17, 2020
---Advertisement---

ॐ सूर्याय नमः 17 नवम्बर मंगलवार

कार्तिक शुक्ल तृतीया रात 1:17 तक

आज सूर्योदय से पहले शुक्र ग्रह राशि बदलकर कन्या से तुला राशि में आ गया है. अब शुक्र 10 दिसंबर तक इसी राशि में रहेगा, इसके बाद वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा. तुला राशि का स्वामी शुक्र ही है.

मेष : कारोबार में वृद्धि होगी. नए विचार दिमाग में आएंगे. भाग्य का साथ मिलेगा. धनार्जन होगा.

वृष : काम में मन नहीं लगेगा. वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें. क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें.

http://मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृहमंत्री को लिखा पत्र, नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने दिए महत्वपूर्ण सुझाव



मिथुन : प्रयास सफल रहेंगे. कारोबार में वृद्धि होगी. जल्दबाजी न करें. प्रतिद्वंद्विता बढ़ेगी. लाभ होगा.

कर्क : विवाद से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है. पुराना रोग उभर सकता है. जोखिम व जमानत के कार्य टालें.

सिंह : अप्रत्याशित लाभ हो सकता है. प्रसन्नता रहेगी. किसी कार्य के प्रति चिंता रहेगी. शारीरिक कष्ट संभव है.

कन्या : प्रसन्नता तथा उत्साह बने रहेंगे. व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा. आलस्य हावी रहेगा. विवेक का प्रयोग करें.

तुला : पुराना रोग उभर सकता है. वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें. हंसी-मजाक में हल्कापन न हो, ध्यान रखें.

http://गोल्ड को लेकर जान लें सरकार का नया कानून, इस दिन से होगा लागू



वृश्चिक : धर्म-कर्म में रुचि रहेगी. रुकावट दूर होगी. लाभ के अवसर आएंगे. दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें.

धनु : कार्यप्रणाली में सुधार होगा. व्यापार-व्यवसाय में मनोनुकूल लाभ होगा. थकान रहेगी. चिंता रहेगी.

मकर : लाभ के अवसर हाथ आएंगे. भाग्य का साथ मिलेगा. बड़ा काम करने की इच्छा होगी. चिंता तथा तनाव बने रहेंगे.

कुंभ : रोजगार में वृद्धि होगी. भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे. स्वास्थ्य में राहत मिलेगी. चिंता दूर होगी.

मीन : लेन-देन में जल्दबाजी न करें. व्यवसाय ठीक चलेगा. बाधा दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now