আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : विशाखा नक्षत्र और शुभ योग लेकर आया है मंगलवार, जानिए कैसा होगा आपका दिन

Published on: May 25, 2021
---Advertisement---

आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. आज विशाखा नक्षत्र दिन भर रहेगा. विशाखा नक्षत्र होने से श्रीवत्स नाम का शुभ योग बन रहा है. दोपहर लगभग 1.18 पर सूर्य कृत्तिका से निकलकर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिसका असर सभी राशियों पर होगा. जानिए कैसा होगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 25 मई मंगलवार

वैशाख शुक्ल चतुर्दशी पूर्णिमा

मेष : गणेशजी कहते हैं कि आप अपने आत्मविश्वास को फिर से हासिल करेंगे और पूरे समर्पण के साथ काम में जुटेंगे जो सकारात्मक विकास को जन्म देगा. आप एक से अधिक प्रोजेक्ट में शामिल हो सकते हैं और समय की कमी भी महसूस कर सकते हैं. वित्तीय स्थिति में सुधार होना तय है और आपको आय का एक अतिरिक्त स्रोत भी मिल सकता है.

वृषभ : गणेशजी कहते हैं कि नए संपर्क और  संचार व्यवसाय को एक नविन दिशा प्रदान कर सकते हैं. आज समय की मांग है कि आप अपना ध्यान व्यावहारिक मामलों की ओर मोड़ें और उन उपायों को अपनाएँ जो वित्तीय मामलों में आपको दीर्घकालिक सुरक्षा प्रदान कर सकती है. आप अपने लक्ष्यों को वास्तविक जिम्मेदारियों के प्रकाश में स्वीकार करते हुए परिभाषित करेंगे.

http://फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए अपने शहर के रेट

मिथुन : गणेशजी कहते हैं कि आज आपका आत्मविश्वास और साहस चरम पर होगा. राजनीति या सामाजिक कार्यों से जुड़े लोग कई बैठकों में भाग लेंगे. आपको सम्मान मिलेगा और नई जिम्मेदारी मिल सकती है. जटिल समस्याओं का समाधान पाएंगे. वित्त में किए गए प्रयास अच्छे परिणाम देंगे. पुराना भुगतान मिल सकता है. प्रतिद्वंद्वी आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे.

कर्क : गणेशजी कहते हैं कि यह मिश्रित परिणामों की अवधि होगी. आप अपने कार्यस्थल पर नई कठिनाइयों का सामना कर सकते हैं. यह समय नई रणनीति और दृष्टिकोण अपनाने और केंद्रित रहने का है. सहयोगी और सहकर्मी आपकी बात आसानी से समझ नहीं पाएंगे. व्यक्तिगत संबंध मजबूत होंगे और आप जब चाहें तब अपने साथी का पूरा सहयोग प्राप्त करेंगे.

सिंह : गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन भाग-दौड़ वाला हो सकता है. आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर होंगे और आपका उत्साह आपको साहस एव बल देगा जिसके फलस्वरूप आप व्यावसायिक स्थितियों को अपने पक्ष में मोड़ पायेंगे. आप अपने साथियों को फायदा पहुंचाने और उनके प्रभावित करने केअवसरों का पूर्ण लाभ उठाएंगे. आय के नए स्त्रोत विकसित हो सकतें हैं.

कन्या : गणेशजी कहते हैं कि किसी पुरानी बात को लेकर सहयोगियों से बहस हो सकती है अत: सावधानी से काम लेकर विवादों को टालें. निजी जीवन में कुछ परेशानियां रह सकती हैं. बेहतर होगा आप अपने जीवनसाथी की सोच को समझने का प्रयास करें. बात का बतंगड़ न बनाएं. खान पान पर भी संयम रखें. प्रेम संबंधों के सन्दर्भ में आज का दिन अनुकूल है.

तुला : गणेशजी कहते हैं कि यह आपके लिए सौभाग्यशाली अवधि नहीं है. पारिवारिक-जीवन में भी भाई बहनों से विवाद के कारण अस्थिरता हो सकती है. प्रेम संबंध यथावत रहेंगें. समर्पित परिश्रम से आप वरिष्ठों को संतुष्ट कर सकते हैं. आप दृष्टिकोण बदल सकते हैं और ईमानदारी से काम करें तो आपकी रैंक, पारिश्रमिक और लोकप्रियता बढ़ जाएगी. आर्थिक लाभ भी मिल सकता है.

http://टूल किट मामले में डॉ. रमन ने भाजपा नेताओं के साथ अपनी गिरफ़्तारी की मांग को लेकर दिया धरना

वृश्चिक : गणेशजी कहते हैं कि कार्य स्थल पर नवीन समीकरणों के चलते आप पूरे समय व्यस्त रहेंगे. कुछ रुकी हुई परियोजनाएं अब आगे बढ़ेगीं. नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है तथा इच्छित स्थान पर स्थानांतरण भी संभव है. व्यवसायी विकास की योजनायों को पूरा कर सकतें हैं. वित्तीय स्थिति में भी सुधार होगा और आप संपत्ति या वाहन में निवेश कर सकते हैं.

धनु : गणेशजी कहते हैं कि व्यवसायिक एव व्यापारिक संदर्भ में आज आपके लिए नए संपर्क बनाने का अनुकूल समय है. पूर्व से चल रहे प्रेम सम्बन्ध परिपक्व हो सकतें हैं. कुछ जातकों के जीवन में प्रेम आज दस्तक दे सकता है. किसी बात को ले पारिवारिक संबंधों में खटास आ सकती है. विवाहित जोड़े पितृत्व मार्ग की ओर कदम बढ़ा सकतें हैं. संतान के विकास और उसकी खुशी का आनंद लेंगे.

मकर : गणेशजी कहते हैं कि व्यवसायिक सन्दर्भ में नए व्यापार संबंधों और सौदों को अंतिम रूप देने के लिए के लिए यह एक अनुकूल अवधि है. कार्य संबंधी यात्राएं और सहयोग आने वाले महीनों में सकारात्मक परिणाम देंगे. आप में से कुछ महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क स्थापित कर अधिक प्रभावशाली बन जाएंगे. प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे.

कुंभ : गणेशजी कहते हैं कि किस्मत आपका भरपूर सहयोग देगी. आपका साहस और बुद्धि चरम पर होंगे. सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी. ऑफिस में वरिष्ठ आपके काम को सराहेंगे. शत्रु आपके सामने खड़े नही हो पाएंगे. घर में धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा सकता है. आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे और आप उनके लिए खर्च कर सकते हैं.

मीन : गणेशजी कहते हैं कि व्यवसायिक सन्दर्भ में व्यापार संबंधों और सौदों में उद्यम करने के लिए एक अनुकूल अवधि है. कार्य संबंधी यात्राएं और सहयोग भविष्य में सकारात्मक परिणाम देंगे. आप में से कुछ प्रभावशाली लोगों से संबंध स्थापित कर सकतें है. प्रेम संबंधों के मामले में भाग्यशाली रहेंगे, अत्यधिक लगाव के कारण जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है.

http://ब्लैक फंगस संक्रामक नहीं, अलग रंगों से नई पहचान देना गलत : AIIMS डायरेक्टर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now