नई दिल्ली. सरकारी तेल कंपनियों की ओर से मंगलवार को फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी की गई है. पेट्रोल के दाम 23 पैसे प्रति लीटर बढ़े हैं. जबकि डीजल की कीमत में 25 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है. दिल्ली में पेट्रोल का भाव 93.44 रुपए जबकि डीजल का दाम 84.32 रुपए प्रति लीटर है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत 99.71 रुपए और डीजल की कीमत 91.57 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है. चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 95.06 रुपए और डीजल 89.11 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 93.49 रुपए प्रति लीटर और डीजल 87.16 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है. बता दें कि सप्ताह के पहले दिन सोमवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया था.
http://टूल किट मामले में डॉ. रमन ने भाजपा नेताओं के साथ अपनी गिरफ़्तारी की मांग को लेकर दिया धरना
हर दिन सुबह 6 बजे बदलती हैं कीमतें
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना सुबह 6 बजे बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं. पेट्रोल डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है. विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है.
http://ब्लैक फंगस संक्रामक नहीं, अलग रंगों से नई पहचान देना गलत : AIIMS डायरेक्टर
जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा.










