আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : शुभ योगों के साथ चतुर्ग्रही योग लेकर आया है आज का दिन, जानिए क्या कहते हैं सितारे

Published on: June 8, 2021
---Advertisement---

आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. कृत्तिका नक्षत्र आज दिन भर रहेगा. कृत्तिका नक्षत्र होने से गद नाम का शुभ योग बन रहा है, इसके अलावा सर्वार्थसिद्धि नाम का एक अन्य शुभ योग भी बन रहा है. दोपहर करीब 12.50 पर चंद्रमा राशि बदलकर मेष से वृष में प्रवेश करेगा, इस राशि में पहले से ही सूर्य, बुध और राहु स्थित हैं. वृष राशि में 4 ग्रह एक साथ होने से चतुर्ग्रही योग भी बन रहा है’ जानिए कैसा होगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 8 जून मंगलवार

ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्दशी मास शिवरात्रि

मेष : अप्रिय समाचार मिलने की संभावना है. स्वास्थ्य नरम रह सकता है. किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. भागदौड़ रहेगी. व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा, आय होगी. धैर्य रखें.

वृष : थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी. कार्य की प्रशंसा होगी. सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा स्वत: ही प्राप्त होगी. आय में वृद्धि होगी. कोई बड़ा कार्य करने का मन बनेगा. छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है. उत्साह बढ़ेगा. जल्दबाजी न करें.

http://50 करोड़ की रेत… इतनी गर्म रेत पर अफसर कैसे हाथ डालें? इसलिए अवैध को वैध करने का खेल!

मिथुन : भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी. अच्छे समाचार प्राप्त होंगे. आत्मसम्मान बना रहेगा. जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे. जल्दबाजी व लापरवाही न करें. थकान रह सकती है. व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा. प्रमाद न करें.

कर्क : किसी लंबी यात्रा की योजना बनेगी. रोजगार में वृद्धि होगी. समय की अनु‍कूलता का लाभ लें. भरपूर प्रयास करें. कार्यसिद्धि होगी. आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी. पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा. उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे. धनार्जन होगा.

सिंह : वाणी पर नियंत्रण रखें. बेवजह विवाद हो सकता है. कार्य में विघ्न आ सकते हैं. फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें. दूसरों की बातों में न आएं. नौकरी में अधिकारी वर्ग की अपेक्षाएं बढ़ेंगी. आय में निश्चितता रहेगी.

कन्या : व्यापारिक उन्नति के योग हैं. यात्रा लाभदायक रहेगी. नए अनुबंध होंगे. भाग्य अनुकूल है. डूबी हुई रकम प्राप्त होगी. नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा. पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती है. प्रसन्नता व उत्साह से कार्य कर पाएंगे.

तुला : योजना फलीभूत होगी. कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी. नौकरी में अधिकार तथा जवाबदारी बढ़ सकते हैं. कारोबार में वृद्धि के योग हैं. साधारणतया स्वास्थ्य ठीक रहेगा. धन प्राप्ति सुगम होगी. किसी कार्य के प्रति चिंता रहेगी. प्रमाद न करें.

http://सब कुछ ठीक रहा तो 16 जून के बाद स्कूल खोले जा सकते हैं : टेकाम

वृश्चिक : किसी धार्मिक स्थान के दर्शन का कार्यक्रम बन सकता है. सत्संग का लाभ मिलेगा. किसी विवाद में अपना पक्ष रख पाएंगे. प्रभाव बढ़ेगा. व्यस्तता के चलते थकान रह सकती है. आय में वृद्धि होगी, प्रयास करें. दुष्टजनों से बचें.

धनु : चोट व दुर्घटना से शारीरिक हानि की आशंका है. जल्दबाजी न करें. नौकरी में कार्यभार रहेगा. विवाद को बढ़ावा न दें. कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है. परिवार में सामंजस्य बैठाना पड़ेगा. महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें.

मकर : कुंआरों को वैवाहिक प्रस्ताव मिलने की संभावना है. किसी विवाद में विजय मिल सकती है. प्रतिद्वंद्विता में कमी होगी. व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा. नौकरी में चैन रहेगा. घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा. प्रमाद से बचें.

कुंभ : स्थायी संपत्ति के किसी बड़े सौदे से बड़ा लाभ हो सकता है. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं. पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा. किसी कार्य के प्रति चिंता रहेगी. थकान से बचें. लापरवाही न करें.

मीन : बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे. नौकरी में कोई विशेष कार्य करने से मान बढ़ेगा. पठन-पाठन व लेखन इत्यादि में मन लगेगा. किसी मनोरंजक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है. स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा. मित्रों का साथ रहेगा. आय में वृद्धि होगी.

http://21 से 18+ को मुफ्त वैक्सीन, दिवाली तक गरीबों को मुफ्त अनाज, जानिए पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now