आज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र आज दिन भर रहेगा. पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग बन रहा है. इस अशुभ योग का प्रभाव सभी राशियों पर दिखाई देगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 9 अप्रैल शुक्रवार
चैत्र कृष्ण त्रयोदशी प्रदोष व्रत
मेष : चतुर्थ भाव में चन्द्रमा के गोचर से आपका मन प्रफुल्लित रहेगा. आज आप अधिक संवेदनशीलता और भावुकता का अनुभव करेंगे. परिवार का मान सम्मान बढ़ेगा. आपकी कल्पनाशक्ति के कारण साहित्य लेखन में कोई नयी रचना कर सकेंगे. मकान भूमि का सुख बढ़ेगा. शुभ अंक 1 और शुभ रंग लाल है.
वृषभ : परिवारजन विशेषकर माता के साथ प्रेम बढ़ेगा. तीसरे भाव में चन्द्रमा का गोचर से भाई-बहन के सुख में वृद्धि होगी. भाग्य साथ देगा. आज वर्क फ्राम होम आप थोड़ा सा झुंझलाहट महसूस कर सकते हैं. दाम्पत्य जीवन में वृद्धि होगी. शुभ अंक 2 और शुभ रंग सफेद है.
http://अभी नाइट कर्फ्यू ही काफी, संपूर्ण लॉकडाउन की जरूरत नहीं : पीएम मोदी
मिथुन : माता के स्वास्थ्य की चिंता आपको रहेगी. पढ़ाई करने वालों के लिए दिन मध्यम फलदायी है. संपत्ति सम्बंधित कोई भी कार्य करने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है. आज का दिन मानसिक तनाव और व्यग्रतापूर्ण रहेगा. प्रेम में आज आप सावधानी रखें. शुभ अंक 3 और शुभ रंग हरा है.
कर्क : राशि में चन्द्रमा है जिससे आज आप अधिक संवेदनशील और भावनात्मक होंगे. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. स्वास्थ्यकर्मी परेशान रहेगें. किसी भी बात से आपका मन दुखी हो सकता है एवं आपकी भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है. संतान के प्रति आज अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है. शुभ अंक 2 और शुभ रंग सफेद है.
सिंह : दिन अच्छा रहेगा. परिवार में सुख शांति बढ़ेगी और आपको अपने घर में सुख मिलेगा. काम की दृष्टि से भी आज का दिन काफी अच्छा रहेगा और आप आज के दिन को काफी श्रम करेगें. आज के दिन को काफी संतुलित रखेंगे और अपने परिवार पर भी पूरा ध्यान देंगे. आय की स्थिति में नुकसान हो सकता है. शुभ अंक 1 और शुभ रंग महरुन है.
कन्या : छोटों का सहयोग मिलेगा और परिवार को मान-सम्मान की प्राप्ति होगी तथा दांपत्य जीवन में प्रेम रहेगा. प्रेम जीवन जीने वालों को आज का दिन अच्छा रहेगा. छात्रों के लिए दिन अच्छा विशेषकर आनलाइन पढ़ाई करने वाले का दिन काफी अच्छा रहेगा. शुभ अंक 5 और शुभ रंग आसमानी है.
तुला : दिन अच्छा रहेगा. वर्क फ्राम अच्छे परिणाम प्राप्त करेगें. आपकी कार्यकुशलता दिखाई देगी. मनपसंद काम को आज जी भर के करने का मन करेगा और उसमें सफलता मिलेगी. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी जीवन-साथी आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में आपका सहयोग करेगा. शुभ अंक 6 और शुभ रंग क्रीम है.
http://बेमेतरा जिले में 10 से 19 अप्रैल तक सम्पूर्ण लॉकडाउन
वृश्चिक : भाग्यभाव मे चन्द्रमा होने के कारण आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा. परिवार में सुख शांति रहेगी. उत्तम भोजन का आनंद लेगें. काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे. संतान पक्ष आपका आज मान-सम्मान बढ़ाएगा. आर्थिक स्थिति सामान्य से कमतर रहेगी. पुस्तक लेखन का काम आज शुरु कर सकते हैं. शुभ अंक 9 और शुभ रंग महरुन है.
धनु : पिता के स्वास्थ का खयाल रखें. घर का वातावरण चिंताजनक हो सकता है. आपके मन मे आज नकारात्मक विचार हावी हो सकते हैं. विचारों में शान्ति रखें ईश्वर की शक्ति पर विश्वास रखें. शुभ अंक 3 और शुभ रंग पीला है.
मकर : घर का माहौल सकारात्मक होगा. परिवार के बीच चल रही नोकझोक खत्म हो जाएगी. इस राशि के जो छात्र इंजीनियरिंग कर रहे हैं वो कोई उपलब्धि पा सकते हैं. विदेश से व्यापार करने वालों के लिये दिन अच्छा नहीं है. आर्थिक क्षति झेलनी पड़ सकती है. शुभ अंक 8 और शुभ रंग नीला है.
कुंभ : मन में खुशी का एहसास होगा. मानसिक तनाव में कमी आएगी. प्रेमी जीवन में सुख मिलेगा और शादीशुदा जातकों के दांपत्य जीवन में प्रेम बना रहेगा. आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. छात्रों के लिए दिन अपने पाठ्यक्रम को पुनरावलोकन करने का दिन है. नए सत्र की तैयारी शुरू कर सकते हैं. शुभ अंक 4 और शुभ रंग काला है.
मीन : अपनी बातों से लोगों के हृदय में अपना स्थान बना सकते हैं. परिवार के लोग आपके प्रति प्रेम प्रदर्शित करेगें. संगीत का आन्नद प्राप्त करेगें, प्रेमी जीवन जीने वालों को सुखद समाचार मिलेंगे. शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन तनावपूर्ण रहेगा. आपके जीवन-साथी की सेहत थोड़ी खराब रह सकती है. शुभ अंक 7 और शुभ रंग केसरिया है.
http://लॉकडाउन को लेकर सामने आ रही विसंगतियों से प्रदेश सरकार की सूझबूझ पर सवाल : अनुराग











