আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : उत्साह भरा होगा आज का दिन, जानें सितारों के इशारे

Published on: February 12, 2022
---Advertisement---

आज कन्या राशि वाले लोगों के वित्तीय मामले पक्ष में सकते हैं. वृषभ राशि वाले लोगों को अच्छी खबर मिलेगी. कुंभ राशि वाले लोगों को छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना चाहिए. सिंह राशि वाले लोगों की अधिकारियों से खास पहचान बनेगी. वहीं तुला राशि वाले लोगों के मन में कुछ नया करने की उमंग होगी.

ॐ सूर्याय नमः 12 फरवरी शनिवार

माघ शुक्ल जया एकादशी, महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती

मेष : घर में प्यार और समझदारी देखने को मिलेगी. आप किसी प्रोजेक्ट रिसर्च पर काम कर सकते हैं. व्यापार से संबंधित लोगों को ईमानदारी के साथ कार्य करना चाहिए. कोर्ट-कचहरी के काम से छुटकारा मिल सकता है. साथ ही समय पर आप अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे.

वृषभ : आपको अच्छी खबर मिलेगी. किसी सम्माननीय व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा. साथ ही धन लाभ के नए रास्ते नजर आएंगे. छोटे-मोटे प्रलोभन से खुद को दूर रखने की कोशिश करें. किसी प्रॉपर्टी को लेकर आप गर्व महसूस करेंगे. काफी लंबे समय से अटकी हुई चीजें पूरी होने लगेंगी.

https://WI के खिलाफ टी20 सीरीज से राहुल-अक्षर बाहर, इन्हें मिला मौका

मिथुन : स्वयं के लिए समय निकालना बढ़िया रहेगा. आपसी विश्वास के सहारे पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी. शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है. आपकी इनकम अच्छी रहेगी. जल्दी कामयाबी पाने के चक्कर में अनुचित कार्यों में ध्यान ना दें.

कर्क : आपको अपनी बात रखने का मौका मिलेगा. परिवार का कोई सदस्य आपकी प्रतिष्ठा को बढ़ाएगा. उन्नति के लिए नए मार्ग और विकल्पों की तलाश करना जरूरी है. प्रॉपर्टी डीलर के लिए शनिवार का दिन अधिक फायदेमंद है. जरूरत से ज्यादा खर्चों पर नियंत्रण का प्रयास करें.

सिंह : दूसरे क्या कह रहे हैं इसे सुनें. साथ ही आपकी अधिकारियों से खास पहचान बनेगी. दूसरे को दिया हुआ धन प्राप्त हो सकता है. अनावश्यक खर्चों में कटौती करें. कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में परिवर्तन हो सकते हैं. किसी बड़े कार्यक्रम में मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा. जीवनसाथी के साथ आप कुछ नई प्लानिंग करेंगे.

कन्या : आप ढेरों बातचीत करेंगे जिससे आपका मन हर्षित होगा. जानकार और वरिष्ठ लोगों के साथ काम करने का अवसर हाथ से ना जानें दें. इस समय व्यापारियों को बहुत दिमाग से काम लेने की जरूरत है. साथ ही वित्तीय मामले पक्ष में हल हो सकते हैं. सामाजिक मोर्चे पर किसी की मदद करने की सभी तारीफ करेंगे.

तुला : दूसरे लोगों के साथ राजनीति से बाहर रहने की कोशिश करें. मन में कुछ नया करने का जोश और जुनून दिखाई देगा. खाने-पीने के व्यापारियों के लिए अच्छा समय है. छात्रों को विशेषज्ञ शिक्षकों से मदद मिलेगी. इसके अलावा किसी पर ज्यादा भरोसा करना आपको तनाव दे सकता है.

https://भारत ने वेस्टइंडीज को 96 से करारी शिकस्त देकर किया क्लीन स्वीप

वृश्चिक : आपका उदार भाव लोगों को काफी प्रभावित करेगा. साथ ही आपको ऑन लाइन नए आभूषण खरीदने का अवसर मिल सकता है. जल्दी धन कमाने के लिए गलत योजना में पूंजी निवेश नहीं करें और सतर्क रहें. पढ़ाई में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा. विवाहितों को संतान सुख की प्राप्ति होगी.

धनु : अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने का प्रयास करें. इस समय में अपनी किसी हॉबी या हुनर को निखारने का प्रयास करें. आप कोई नया काम शुरू करने का मन बनाएंगे. आर्थिक कार्यों में ध्यान लगाने से आपका मन शांत रहेगा. साथ ही दुकान से संबंधित चिंता रहेगी.

मकर : नई उम्मीद के साथ शनिवार के दिन की शुरुआत होगी. वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों का कार्य समय से पूरा हो जाएगा. रियल स्टेट्स से जुड़े लोग डिस्काउंट ऑफर कर सकते हैं. व्यापार में कोई भी बदलाव करने से पहले वरिष्ठों से सलाह अवश्य लें. घर में नए मेहमान के आगमन की सूचना मिल सकती है.

कुंभ : आपको छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना चाहिए. किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच बदल सकती है. अगर आप ऑनलाइन व्यापार करते हैं तो आपको व्यापार बढ़ाने के लिए नई योजनाएं बनानी चाहिए. अटकी योजना को फिर शुरू करने का सही समय है.

मीन : शनिवार का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा. कार्यक्षेत्र पर अपनी प्रतिभा दिखाने का आपको मौका मिलेगा. इनकम बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके भी आपको मिल सकते हैं. सामाजिक मोर्चे पर नेटवर्किंग फायदेमंद साबित होगी. परिवार में आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा.

https://2 साल पूर्व अपहृत किशोर को पुलिस ने महाराष्ट्र से ढूंढ निकाला

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now