আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : शिवकृपा से शुभ होगा आज का दिन, जानिए सितारों के इशारे

Published on: October 18, 2021
---Advertisement---

आज आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. सूर्योदय पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में हुआ है, जो सुबह 11.53 तक रहेगा. इसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र दिन भर रहेगा. पहले पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र होने से मूसल नाम का अशुभ योग और उसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से गद नाम का शुभ योग आज बन रहा है. रविवार की रात से चंद्रमा, राशि परिवर्तन कर कुंभ से मीन में आ चुका है. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 18 अक्टूबर सोमवार

आश्विन शुक्लपक्ष त्रयोदशी तिथि

मेष : सोमवार आपके लिए विशेष रूप से अच्छा है. किसी प्रकार की पेमेंट के लेन-देन में सावधानी बरतें. आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है. आपको अपने व्यवहार में परिवर्तन लाने की जरूरत है. घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा. स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है.

वृषभ : दिल में एक नया जोश रहेगा. आपको कुछ अच्छे अवसर मिलेंगे, जिनके कानूनी पक्ष पर गौर करना न भूलें. सोमवार को अधिकारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप सकते हैं. घर में बदलाव की संभावना है, नया मकान खरीद सकते हैं.

https://अंबिकापुर में 7 नवजातों की मौत, दिल्ली दौरा छोड़कर लौटे स्वास्थ्य मंत्री

मिथुन : आप जो भी सोचेंगे उसमें आपको सफलता मिल सकती है. भाग्य में बढ़ोतरी से प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा. साझेदारी और व्यापार में हिस्सेदारी वगैरह से दूर रहें. मन की बात कह देने से दुविधा दूर होगी. घर के लोग आपको भरपूर प्यार देंगे.

कर्क : सोमवार को आपका उत्साह चरम पर हो सकता है. कुछ आर्थिक मामलों के लिए दिन शुभ है. महिलाएं किचन में कामकाज को लेकर सतर्क रहें. कुछ लोग एक छोटा सा वेकेशन प्लान कर सकते हैं. तुलसी के पौधे में पानी डालें, दिन अच्छा बीतेगा.

सिंह : सोमवार को आप अपने पर्सनल कार्यों पर अधिक ध्यान देंगे. करियर में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने के संकेत हैं. दोस्तों के साथ मिलकर नए कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं. ऑफिस का काम घर पर कर रहे लोगों से सीनियर्स प्रसन्न रहेंगे.

कन्या : आपके घर में मेहमानों की आवाजाही रह सकती है. आप किसी नए बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं. विदेश में काम करने वालों के लिए सोमवार फलदायक होगा. दूसरों की चिकनी चुपड़ी बातों में आने से बचें. खान-पान का विशेष ध्यान रखें.

तुला : आपके लिए सोमवार बहुत ही बढ़िया रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में कुछ नए परिवर्तनों से सकारात्मक माहौल बनेगा. व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना आपके लिए फायदेमंद होगा. वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलेगी. बहुत जरूरी हो तो ही घर से बाहर निकलें.

https://राज्य स्थापना दिवस पर मिलेगी राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त

वृश्चिक : सोमवार आपके लिए कुछ स्पेशल साबित हो सकता है. मार्केटिंग से जुड़े लोगों को कोई अच्छी डील हाथ लग सकती है. कारोबार में मनचाही सफलता मिलेगी. किसी भी स्थिति में खुद को तनावग्रस्त न होने दें. चींटी को आटा खिलाएं, मन प्रसन्न रहेगा.

धनु : सोमवार को आप जो भी वादा करें उसे पूरा करने की कोशिश करें. कारोबारियों को जल्द बड़ी डील मिल सकती है. उत्साह में धन का व्यय न करें. वर्क प्लेस पर अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें. आपके करीबी आपसे मनमुटाव रख सकते हैं.

मकर : आपको जरूरी कामों में सफलता मिलने वाली है. बचत योजनाओं में निवेश करने के लिए सोमवार सबसे अच्छा है. कार्यक्षेत्र में प्रगतिशील और बड़े बदलाव करने में सहकर्मी आपका पूरा सहयोग करेंगे. आपके व्यवहार को लेकर पड़ोसी आपकी तारीफ करेंगे.

कुंभ : आपका खुशमिजाज व्यवहार लोगों को आपकी ओर खिचेगा. बच्चों के साथ ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं. आपके शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की पूरी कोशिश करेंगे, सावधान रहें. किसी काम में अपने प्रिय से सहायता ले सकते हैं.

मीन : आप की बातों से लोग प्रभावित होंगे. अपना पूरा फोकस अपने टारगेट पर रखें. प्रॉपर्टी में निवेश के लिए सोमवार बेस्ट है. आपकी बुद्धिमानी और कार्य के प्रति निष्ठा की अधिकारी वर्ग प्रशंसा करेंगे. कार्यस्थल पर महिला सहकर्मियों का सम्मान करें.

https://मॉडल मोना राय की मौत, बेटी के सामने बदमाशों ने मारी थी गोली

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now