नई दिल्ली. बिहार की राजधानी पटना में मॉडल मोना राय (36) ने रविवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया. मोना को बीते मंगलवार को दो अज्ञात लोगों ने गोली मार दी थी. बता दें कि मोना को मंगलवार रात दो अज्ञात अपराधियों ने राजधानी के राजीव नगर थाना के अंतर्गत राम नगरी कॉलोनी इलाके में गोली मार दी थी. घटना उस वक्त घटी जब रात के करीब 10 बजे मोना अपनी 11 साल की बेटी के साथ दुर्गा पूजा से वापस घर लौट रही थीं. मोना अपनी बेटी के साथ जैसे ही घर के गेट पर पहुंचीं, वहां पहले से ही मोटरसाइकिल सवार दो अपराधी पहले से घात लगाकर बैठे थे. उन्होंने मोना को गोली मारी और वहां से फरार हो गए.
https://ढाबे पर थूक लगाकर रोटी बना रहा था शख्स, वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तार
मोना को कमर में गोली लगी थी. इस घटना में उनकी बेटी बाल-बाल बच गई थी. मॉडल की हत्या के मामले में पटना पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं और किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस के मुताबिक इस मामले में कई अलग-अलग एंगल पर जांच कर रही थी मगर अब मोना की मौत के बाद इस मामले की जांच और मुश्किल हो गई है. पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्यारों की तलाश की कोशिश कर रही है. बता दें कि मोना पटना की एक मशहूर मॉडल थीं और 2021 में मिस एंड मिसेज ग्लोबल बिहार में रनर अप रह चुकी थीं.










