आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. आज दिन भर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा. पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र होने से मित्र नाम का शुभ योग आज बन रहा है. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 12 जनवरी मंगलवार
पौष कृष्ण चतुर्दशी 12:22 तक
मेष : मानसिक शांति के प्रयास सफल रहेंगे. कोर्ट-कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे. लाभ के अवसर हाथ आएंगे.
वृष : लापरवाही न करें. वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें. अपेक्षित कार्यों में विलंब, चिंता तथा तनाव रहेंगे.
http://गढ़गांव की कुछ बातें अब तक हैं अनसुलझी, यहां विराजे हैं दक्षिणमुखी हनुमान
मिथुन : कार्यक्षेत्र के लिए नई योजना बनेगी. बिगड़े काम बन सकते हैं. पूछ-परख रहेगी. व्यस्तता रहेगी. थकान रहेगी.
कर्क : प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. व्यापार अच्छा चलेगा. जोखिम के कार्य टालें.
सिंह : मान-सम्मान मिलेगा. खोई हुई वस्तु मिलने के योग हैं. नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता होगी. शत्रु सक्रिय रहेंगे.
कन्या : आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. कारोबार अच्छा चलेगा. नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे. प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी. भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी.
तुला : बड़ा लाभ होने की संभावना है. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. विवाद में विजय प्राप्त होगी. कारोबार में वृद्धि होगी.
http://सड़क हादसे में केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक घायल, पत्नी और पीए की मौत
वृश्चिक : थकान व अप्रत्याशित खर्च आएंगे. दूसरों से अधिक अपेक्षा न करें. चिड़चिड़ापन रहेगा. वाणी पर नियंत्रण रखें. कार्य में मन नहीं लगेगा.
धनु : भावना में बहकर महत्वपूर्ण निर्णय न लें. लाभ होगा. स्वास्थ्य में लापरवाही न करें. उत्तेजना पर नियंत्रण रखें. कुसंगति से हानि होगी.
मकर : विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य उत्साह व लगन से कर पाएगा. धन प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे. व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा.
कुंभ : कारोबार में बड़ा लाभ हो सकता है. आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं. रुके काम बनेंगे. उत्साह व प्रसन्नता से काम कर पाएंगे.
मीन : वाणी पर नियंत्रण रखें. कानूनी अड़चन दूर होकर अनूकूल स्थिति बनेगी. व्यवसाय अच्छा चलेगा. नौकरी में मातहत साथ देंगे.
http://SBI का ग्राहकों को अलर्ट, ATM कार्ड इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान











