আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

SBI का ग्राहकों को अलर्ट, ATM कार्ड इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान

Published on: January 11, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. बैंकों में अब ज्यादातर काम डिजिटल तरीके से ही होता है, लेकिन बैंकिंग सिस्टम में टेक्नोलॉजी पर बढ़ती निर्भरता ने कई खतरे भी पैदा किए हैं. एटीएम और ऑनलाइन फ्रॉड से अपने ग्राहकों को बचाने के लिए देश के सबसे बड़े बैंक SBI ने अपने ग्राहकों के लिए 9 टिप्स बताए हैं, जिसको अगर ध्यान में रखा जाए तो ATM फ्रॉड से बचा जा सकता है.

– ATM या POS मशीन पर एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करते समय कीपैड को हाथों से छिपा लें, ताकि आपके PIN को कोई देख न सके.

– हम लोग अपने कार्ड का PIN और कार्ड डिटेल्स भरोसा करके किसी को भी दे देते हैं. एसबीआई का कहना है कि अपना PIN या कार्ड डिटेल्स किसी के साथ शेयर न करें.

– अपने कार्ड पर कभी भी PIN नहीं लिखें. क्योंकि कार्ड चोरी होने या कहीं खो जाने की स्थिति में आपके खाते से पैसा निकाला जा सकता है.

– किसी भी ईमेल, मैसेज या कॉल पर अपने कार्ड की जानकारी और PIN नहीं दें. अगर आप फोन पर किसी को ये संवेदनशील जानकारी शेयर करते हैं तो बेहद खतरनाक साबित हो सकता है.

http://कृषि कानूनों को लेकर SC ने सरकार से कहा- आप रोक नहीं लगाएंगे तो हम लगा देंगे

– अपने कार्ड के PIN में कभी भी अपने जन्मदिन, फोन नंबर या अकाउंट नंबर का इस्तेमाल न करें, क्योंकि PIN का अंदाजा लगाना आसान हो जाता है. PIN हमेशा वो रखें जिसे याद रखना आपके लिए आसान हो, लेकिन दूसरों के लिए सोचना भी मुश्किल.

– ATM या PoS मशीन से लेन-देन के बाद मिलने वाली रसीद को या तो संभालकर अपने पास रखें या फिर उसे अच्छी तरह से नष्ट कर दें. अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो कोई इसका गलत फायदा उठा सकता है.

– जब भी आप ATM या PoS से ट्रांजैक्शन करें, अपने चारों तरफ एक नजर घुमाकर देख लें कि कहीं कोई Spy Camera तो नहीं लगा.

– ATM और PoS का इस्तेमाल करने से पहले इसके कीपैड और कार्ड स्लॉट को ध्यान से चेक करें. जालसाज इसपर एक डिवाइस चिपका देते हैं, जिसमें आपकी जानकारी स्टोर हो जाती है.

– आप अपने बैंक से ट्रांजैक्शन अलर्ट की सुविधा जरूर लेकर रखें, ताकि जब भी आपके खाते से पैसे कटें तो आपको SMS अलर्ट आए.

http://IndvsAus : सिडनी टेस्ट ड्रॉ, अश्विन-विहारी ने बचाया मैच

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now