आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है. आज सुबह 10:16 तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा, इसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र दिन भर रहेगा. आर्द्रा नक्षत्र होने से चर और उसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र होने से स्थिर नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं, वहीं दोपहर 3.30 से रात अंत तक त्रिपुष्कर योग भी बन रहा है. चंद्रमा राशि परिवर्तन कर मिथुन से कर्क में प्रवेश कर रहे हैं. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 23 फरवरी मंगलवार
माघ शुक्ल एकादशी संध्या 6:6 तक
मेष : पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे. प्रसन्नता में वृद्धि, यात्रा सफल होगी. रुका हुआ धन प्राप्त होने के योग हैं. बेचैनी रहेगी.
वृष : सफलता प्राप्त होगी. प्रमाद न करें. घर-परिवार की चिंता बनी रहेगी. कारोबार से लाभ होगा.
http://ऑपरेशन शिवांश : किडनैपिंग के मामले में हुई चौथे आरोपी की गिरफ्तारी
मिथुन : संत-महात्मा का आशीर्वाद मिल सकता है. राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति निर्मित होगी.
कर्क : चोट व दुर्घटना से बचें. दूसरों के झगड़ों में न पड़ें. जोखिम व जमानत के कार्य टालें. कारोबार ठीक चलेगा.
सिंह : समय की अनुकूलता का लाभ लें. वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है. राजकीय सहयोग प्राप्त होगा.
कन्या : भाइयों का सहयोग होगा. शत्रुओं का पराभव होगा. संपत्ति के सौदे लाभ देंगे. रोजगार में वृद्धि होगी.
तुला : एकाग्रता रहेगी, अध्ययन में मन लगेगा. धनार्जन होगा. अपनों के साथ सुखद समय व्यतीत होगा.
http://भाजपा नेता ने पत्नी के साथ सरकारी हेलिकॉप्टर में कराया फोटोशूट, कर्मचारी निलंबित
वृश्चिक : दूसरों की अपेक्षा बढ़ेगी. हल्के शब्दों के इस्तेमाल से बचें. लेन-देन में जल्दबाजी न करें.
धनु : कारोबार मनोनुकूल, निवेश शुभ रहेगा. पारिवारिक प्रसन्नता रहेगी. मेहनत का फल प्राप्त होगा.
मकर : माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. शरीर के ऊपरी हिस्से में कष्ट संभव है. अच्छी खबर प्राप्त होगी.
कुंभ : यात्रा मनोनुकूल रहेगी. शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड लाभ देंगे. स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
मीन : धैर्य रखें, अप्रत्याशित बड़े खर्च सामने आएंगे. कानूनी अड़चन भी आ सकती है. लापरवाही न करें.
http://ब्लू ड्रेस में बेहद ग्लैमरस दिखीं दिशा, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें











