আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भाजपा नेता ने पत्नी के साथ सरकारी हेलिकॉप्टर में कराया फोटोशूट, कर्मचारी निलंबित

Published on: February 22, 2021
---Advertisement---

रायपुर. भाजपा के एक नेता का नवविवाहिता पत्नी के साथ रायपुर पुलिस लाइन के हैंगर में खड़े सरकारी हेलिकॉप्टर में फोटाशूट का मामला सामने आया है. ‌मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक मानते हुए विमानन विभाग ने चीफ पायलट कैप्टन पंकज जायसवाल की अगुवाई में तीन सदस्यीय जांच दल का गठन किया है. वहीं विमानन विभाग के एक ड्राइवर को निलंबित कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि जशपुर के भाजपा नेता संकेत साय की कुछ दिन पहले ही शादी हुई है. साय ने रविवार को पत्नी के साथ पुलिस लाइन स्थित हैंगर पहुंचकर सरकारी हेलिकॉप्टर में वेडिंग फोटोशूट कराया. अफसरों का कहना है, विमानन विभाग का ड्राइवर योगेश्वर साय ही दोनों को साथ लेकर हैंगर गया था.

http://होटल में मृत पाए गए सांसद मोहन डेलकर, खुदकुशी की आशंका

उसी ने हैंगर खुलवाया. फोटोशूट काफी देर तक चला लेकिन किसी जिम्मेदार अधिकारी ने इस ओर ध्यान देना जरूरी नहीं समझा. फोटोशूट की तस्वीरे सामने आने के बाद अब विमानन विभाग और हेलिकॉप्टर की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है. कांग्रेस के प्रदेश सचिव और प्रवक्ता विकास तिवारी ने विमानन विभाग में इसकी लिखित शिकायत की है. बाद विमानन विभाग के संचालक नीलम नामदेव एक्का ने कैप्टन पंकज जायसवाल की अध्यक्षता में एक तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है. इस समिति को सात दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट देनी है. विमानन संचालक ने बताया है, अभी तक की जानकारी के मुताबिक पुलिस लाइन विभाग के ड्राइवर योगेश्वर साय ने उनके लिए हैंगर खुलवाया था. उस ड्राइवर को निलंबित किया गया है. कमेटी की रिपोर्ट मिलने के बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी.

http://धांसू फीचर से लैस नई Tata Safari भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now