আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : अनुकूलता लिए आया है आज का दिन, जानें कैसा होगा शनिवार

Published on: January 30, 2021
---Advertisement---

आज माघ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि है. आज पूरे दिन मघा नक्षत्र रहेगा, जिससे पद्म नाम का शुभ योग बन रहा है. शुक्रवार की रात से चंद्रमा कर्क से निकलकर सिंह राशि में आ चुका है. इसका असर सभी राशियों पर अलग-अलग दिखाई देगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 30 जनवरी शनिवार
माघ कृष्ण द्वितीया रात्रि 10:22 तक

मेष : अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा. व्ययवृद्धि होगी. वाणी पर नियंत्रण रखें. लाभ में कमी होगी. विवाद न करें.

वृष : प्रयास सफल रहेंगे. यात्रा लाभदायक रहेगी. धनार्जन होगा. प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे. जल्दबाजी न करें.

http://एक कुत्ता, जो प्रभातफेरी में शामिल होकर लगाता है मंदिर की परिक्रमा

मिथुन : शत्रु परास्त होंगे. नई योजना बनेगी. रुके कार्यों में गति आएगी. शरीर कष्ट संभव है. अप्रिय समाचार मिल सकता है.

कर्क : पूजा-पाठ में मन लगेगा. अनुकूलता रहेगी. धनलाभ होगा. कीमती वस्तुएं संभालकर रखें. जोखिम के कार्य टालें.

सिंह : शत्रु पराजित होंगे. सुख के साधनों में कमी होगी. चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है. भागदौड़ रहेगी.

कन्या : वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है. कानूनी अड़चन दूर होगी. प्रसन्नता रहेगी. कम मेहनत से अधिक लाभ होगा.

तुला : कष्ट, भय व बेचैनी का माहौल बन सकता है. भूमि व भवन संबंधी बाधा दूर होगी. रोजगार मिलेगा. धनार्जन होगा.

http://नया घर तलाश रहे ऋषभ पंत, ट्वीट कर फैंस से मांगी मदद

वृश्चिक : स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा. विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा. धन प्राप्ति सुगम होगी. प्रमाद न करें.

धनु : पुराना रोग उभर सकता है. लेन-देन में सावधानी रखें. भागदौड़ रहेगी. विवाद न करें. रुके कार्य गति पकड़ेंगे.

मकर : जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. प्रयास सफल रहेंगे. धनार्जन होगा. शारीरिक कष्ट संभव है, सावधानी रखें.

कुंभ : सम्मान बना रहेगा. पुराने मित्र, शुभ समाचार प्राप्त होंगे. विवाद से बचें. कम मेहनत से अधिक लाभ होगा.

मीन : भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे. यात्रा सफल रहेगी. अप्रत्याशित लाभ हो सकता है. प्रमाद न करें. धनार्जन होगा.

http://चाणक्य नीति : सफल और धनवान बनने के लिए हर व्यक्ति को पता होनी चाहिए ये बातें

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now