আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

एक कुत्ता, जो प्रभातफेरी में शामिल होकर लगाता है मंदिर की परिक्रमा

Published on: January 29, 2021
---Advertisement---
रजिंदर खनूजा

पिथौरा. नगर में रामजन्म तीर्थ अभियान समिति द्वारा पखवाड़े भर से निकाली जा रही प्रभात फेरी में एक श्वान (कुत्ता) के लगातार पूरे समय शामिल होकर मंदिर की परिक्रमा करना क्षेत्रवासियों के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है. रामजन्म तीर्थ अभियान समिति द्वारा मंदिर निर्माण हेतु नगर में प्रतिदिन राम के भजनों के साथ संगीतमय प्रभातफेरी निकाली जा रही है. यह प्रभातफेरी नगर के मंदिर चौक स्थित जगन्नाथ मंदिर से प्रारंभ होकर पूरे नगर का करीब 3 किलोमीटर भ्रमण कर वापस जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर पूजन-आरती के साथ इसका समापन होता है. इस प्रभातफेरी में आधा सैकड़ा धार्मिकजन शामिल होते हैं.

http://नया घर तलाश रहे ऋषभ पंत, ट्वीट कर फैंस से मांगी मदद

प्रभातफेरी निकलने के करीब सप्ताह भर तक एक भूरे रंग के कुत्ते को भजन गाते लोगों के बीचो-बीच चलते देख लोगों ने इसकी हरकत पर नजर रखनी प्रारंभ की जिससे पता चला कि यह कुत्ता सुबह ठीक 5 बजे जगन्नाथ मंदिर के बाहर खड़ा हो जाता है.बाद लोगों के साथ यह भी मंदिर में प्रवेश करता है. सभी के एकत्र होकर निकलने के साथ यह कुत्ता भी प्रभातफेरी के बीच चलने लगता है. पूरे रास्ते भर राम भजन सुनकर एक समझदार की तरह यह आराम से बेख़ौफ़ प्रभातफेरी के बीच ही रहता है. अंत में प्रभातफेरी के वापस जगन्नाथ मंदिर पहुंचते ही यह कुत्ता भी लोगों के साथ मंदिर की परिक्रमा करता है. बाद आरती और समापन भजन को यह कुत्ता आराम से बैठकर सुनता है और अंत में सभी के साथ प्रसाद ग्रहण कर पुनः मंदिर से बाहर चला जाता है.

http://तेंदुआ खाल की तस्करी, 5 आरोपियों को जेल, दो बाइक जब्त

प्रभातफेरी आयोजक टीम के जसबीर अजमानी एवं मन्नूलाल ठाकुर ने इस कुत्ते का राम भजनों के प्रति लगाव देखकर इसे भगवान श्री राम के प्रति श्रद्धा बताया है. उक्त कुत्ते की तरह महासमुंद जिले के मुंगा माता मंदिर एवं चंडी मंदिर घुंचापाली में भालू प्रतिदिन आते हैं एवं माता मंदिर के आसपास रहते हुए आरती में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करते हैं. इसके अलावा विगत महाशिवरात्रि के दिन भी क्षेत्र में विचरण कर रहे एक हाथी का सिरपुर के गंधेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर माथा टेकना चर्चा का विषय बना हुआ है. अब एक कुत्ते का राम भजन की टोली प्रभातफेरी में प्रारंभ से अंत तक शामिल होने से पशुओं में भी भगवान को मानने एवं उनके भजन श्रवण करने की इच्छा की पुष्टि होते दिखती है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now