आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी व द्वादशी तिथि है. आज एकादशी द्वादशी तथा त्रयोदशी का विशिष्ट संयोग बन रहा है, यह तृस्पर्शा एकादशी संयोग अत्यंत पुण्यकारक है. आज किया गया मोहनी-एकादशी का व्रत सहस्त्र एकादशी-व्रतों के समान पुण्यदायी है. सूर्योदय से सुबह 8.45 तक हस्त नक्षत्र रहेगा. इसके बाद दिन भर चित्रा नक्षत्र रहेगा. पहले हस्त नक्षत्र होने मानस और उसके बाद चित्रा नक्षत्र होने से पद्म नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं. इसके अलावा सुबह सर्वार्थ सिद्धि नाम के एक अन्य शुभ योग भी बन रहा है. जानिए कैसा होगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 23 मई रविवार
वैशाख शुक्ल एकादशी द्वादशी
मेष : गणेश जी कहते हैं कि आज आपको सितारों का साथ मिलेगा. आप जीवन के सभी क्षेत्रों में प्रगति की दिशा में आगे बढ़ेंगे. आर्थिक पक्ष पहले से ज्यादा मजबूत रहेगा. व्यापारियों को कानूनी दांव-पेंच से बचकर रहना होगा. नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा. घर के काम में आज आपका मन लगेगा.
वृष : गणेश जी कहते हैं कि आज परिस्थितियां आपके प्रतिकूल रह सकती हैं. आर्थिक और पारिवारिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आपका प्रयास जारी रहेगा. पैसों और कीमती सामान को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है. युवाओं को मनचाहा रोजगार मिल सकता हैं. घरेलू महिलाएं आज घर की साफ सफाई में व्यस्त रहेंगी.
http://मुख्यमंत्री ने जिस कोविड अस्पताल का लोकार्पण किया उसके शिलापट में 7 गलतियां
मिथुन : गणेश जी कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहेगा. इस समय प्रॉपर्टी खरीदने संबंधी कोई योजना बनाते समय बहुत अधिक सावधानी बरतें. कार्यक्षेत्र में वर्चस्व स्थापित कर लेंगे. किसी के मुश्किल समय में उसकी सहायता करना आपको खुशी प्रदान करेगा. बच्चों के भविष्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे.
कर्क : गणेश जी कहते हैं कि आज किसी काम में अच्छा मुनाफा होने की संभावना है. व्यापार में नए पार्टनर जुड़ सकते हैं. पैसों से संबंधित कुछ मामलों में तनाव कम होगा. वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है. अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय बहुत ही सहज रहना जरूरी है.
सिंह : गणेश जी कहते हैं कि आज के दिन आपके सभी कार्य सरलता से बनेंगे. आज व्यापारियों को खास लाभ होने की उम्मीद है. पैसों का लेनदेन करते समय किसी को साक्षी रखकर ही करें. युवाओं को स्थाई काम खोजने की कोशिश में सफलता मिलेगी. घर-परिवार में आज कुछ रोचक बातें होंगी, जिससे माहौल अच्छा रहेगा.
कन्या : गणेश जी कहते हैं कि आज आपका प्रैक्टिकल होकर निर्णय लेना फायदेमंद रहेगा. दूध से संबंधित व्यापार करने वालों को आज अच्छा लाभ होगा. किसी पुराने निवेश का मुनाफा मिल सकता है. आपकी कामयाबी में आपके करीबी लोगों का योगदान रहेगा. अपनी निजी जानकारी हर किसी से शेयर न करें. जीवनसाथी के साथ जिंदगी का बेहतरीन अनुभव मिल सकता है.
तुला : गणेश जी कहते हैं कि आज आप अपना काम ईमानदारी से करेंगें. आपके व्यवहार में सकारात्मकता ज्यादा रहेगी. धन के मामले में आज आप लोभ की स्थिति से बचने का प्रयास करें. आप कोई ऑनलाइन काम शुरू करने का प्लान बनाएंगे. बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा.
वृश्चिक : गणेश जी कहते हैं कि आज भविष्य में निवेश की योजना को अंतिम रूप दे सकते हैं. घर में बड़ी जिम्मेदारी आपको मिल सकती है. नौकरी के क्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे. आपको मौज-मस्ती के कुछ बेहतर मौक मिल सकते हैं. आप दूसरों की जरूरतों को पूरा करने की कोशिश करेंगे और उसमें आप सफल रहेंगे. विरोधी आपको नीचा दिखाने की कोशिश कर सकते हैं.
धनु : गणेश जी कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए खुद के प्रयासों से आगे बढ़ने का है. व्यापारियों को सामाजिक दायरा बढ़ाने पर ध्यान देना होगा. धन के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है. रूके हुए घरेलू काम को आज पूरा करने में सफल होंगे. घर के बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें.
मकर : गणेश जी कहते हैं कि आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है. अपने लिए समय निकालकर भविष्य की योजनाओं पर काम करें. प्रॉपर्टी संबंधी मामले सुलझेंगे. नौकरी बदलने पर विचार कर सकते हैं. विरोधी उलझाने की कोशिश कर सकतें हैं. परिवारी जनों का आपस में स्नेह और प्यार बना रहेगा.
कुंभ : गणेश जी कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है. आपको अपनी दिनचर्या या प्लानिंग में कुछ बड़े फेर-बदल करने पड़ सकते हैं. कारोबारियों को किसी व्यक्ति से जरूरी मुलाकात करनी पड़ सकती है. घर के बड़ों की सलाह मानना हितकर होगा. वैवाहिक चर्चा में सफलता से युवा उत्साहित रहेंगे.
मीन : गणेश जी कहते हैं कि आज आप ऐसा कुछ कर सकते हैं जिसके बारे में आपने पहले कभी विचार न किया हो. दैनिक आय पहले से कुछ बेहतर रहेगी. अपनी महत्वपूर्ण बातें किसी से भी शेयर ना करें. मां के साथ समय व्यतीत करना आपके लिए उत्तम रहेगा. विवाह योग्य लोगों को शादी का अच्छा रिश्ता मिल सकता है.
http://अतिशेष धान का विक्रय हेतु दरों का अनुमोदन नीलामी में प्राप्त अधिकतम दरों पर किया जाएगा











