आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. विशाखा नक्षत्र आज दिन भर रहेगा, जिससे प्रवर्ध नाम का शुभ योग दिन भर बना रहेगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 4 मार्च गुरुवार
फाल्गुन कृष्ण पक्ष षष्ठी
मेष : व्यय बढ़ेगा. मान-प्रतिष्ठा की हानि होगी. हानि-दुर्घटना से बचें. शत्रु सक्रिय होंगे. व्यापार-व्यवसाय धीमा चलेगा. मन को ठेस पहुंच सकती है.
वृष : रुका हुआ धन वापस आएगा. शत्रु शांत रहेंगे. यात्रा लाभकारी रहेगी. नौकरी-इंटरव्यू में सफलता मिलेगी. बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी.
http://परिवहन के लिए वाहन का इंतजार कर रहे 3 युवक 50 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार
मिथुन : पुरानी योजनाएं लाभ देंगी. प्रतिष्ठा बढ़ेगी. व्यापार-निवेश से लाभ होगा. शत्रु परास्त होंगे. संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है.
कर्क : राजकीय कार्य से लाभ होगा. धर्म-कर्म में खर्च होगा. जोखिमभरे कार्य में रुचि बढ़ेगी. यात्रा से लाभ होगा. बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे.
सिंह : पुराने विवाद सुलझेंगे, शांति बनाए रखें. कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा. नौकरी, इंटरव्यू में सफलता मिलेगी. पराक्रम से लाभ होगा.
कन्या : नौकरी-व्यापार निवेश से लाभ होगा. विरोधी शांत रहेंगे. यात्रा लाभकारी रहेगी, यात्रा में सावधानी रखें प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे. सुख-शांति रहेगी.
तुला : व्यापार-नौकरी ठीक चलेंगे. निवेश में सावधानी रखें. संतान पक्ष की चिंता बढ़ेगी. शत्रु शांत रहेंगे. विवाद दुर्घटना चोरी आदि से हानि संभव है.
http://नेहा कक्कड़-गुरु रंधावा का नया गाना ‘और प्यार करना है’ रिलीज
वृश्चिक : मेहमाननवाजी का सुख मिलेगा. बुद्धिजीवियों को कार्य में सफलता मिलेगी. शत्रु शांत रहेंगे. शरीर शिथिल रहेगा. मेहनत अधिक होगी.
धनु : शत्रु परेशान करेंगे. प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है. कार्य में रुकावट आएगी. जोखिमभरे कार्य टालें यात्रा में हानि संभव है.
मकर : जोखिम भरे कार्य सतर्कता से करें. पराक्रम से लाभ होगा. शत्रु परेशान करेंगे. शरीर साथ नहीं देगा. चोरी आदि से हानि संभव है. चिंता रहेगी.
कुंभ : दुष्ट व्यक्ति कष्ट देंगे. यात्रा में सावधानी रखें. व्यापार-व्यवसाय व नौकरी ठीक चलेंगे. जोखिम न उठाएं. घर-बाहर पूछ-परख रहेगी.
मीन : व्यापार-निवेश लाभ देंगे. विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेंगे. यात्रा से लाभ होगा. पराक्रम वृद्धि होगी. न्यायालयीन प्रकरण में अनुकूलता होगी.
http://2021 Kawasaki Ninja 300 BS6 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत











