पिथौरा. स्थानीय पुलिस ने 50 लीटर महुआ शराब के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है. पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस ने पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देश पर नगर से 4 किलोमीटर दूर कसडोल मार्ग पर कॉलेज के आगे मुखबिर के बताए हुलिए के अनुसार तीन युवकों को रोक उनसे पूछताछ की. ये युवक अवैध रूप से हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब लेकर रोड किनारे परिवहन हेतु रखकर साधन का इंतजार कर रहे थे. शराब के साथ पिथौरा पुलिस ने तीनों युवकों को थाना लाकर पूछताछ की.
http://नेहा कक्कड़-गुरु रंधावा का नया गाना ‘और प्यार करना है’ रिलीज
पूछताछ में युवकों ने अपना नाम क्रमशः संतोष साहू पिता अमृतलाल साहू (30) चरोदा थाना बया राजादेवरी जिला बलौदाबाजार, अभिषेक श्रीवास्तव पिता संजय कुमार श्रीवास्तव (31) वार्ड 35 नगर निगम बिरगांव दुर्गा नगर उरला रायपुर एवं संतराम जमीदार पिता धनीराम जमीदार (41) नगेड़ी राजादेवरी जिला बालौदाबाजार बताया आरोपियों के पास से 10-10 लीटर वाली सफेद रंग की 04 जरीकेन में भरा हुआ हाथ भट्टी महुआ शराब प्रत्येक में करीब 10-10 लीटर एवं एक 15 लीटर वाली पीले रंग की चौकोन जरीकेन में भरी हुई करीब 10 लीटर महुआ शराब कुल 50 लीटर कीमत करीब 10 हजार रुपए एवं मोटर साइकिल एचएफ डीलक्स क्रमांक CG 04 KS 6727 जब्त की गई.
http://2021 Kawasaki Ninja 300 BS6 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
इस मामले में स्थानीय पुलिस ने सभी आरोपियों पर से आबकारी एक्ट के तहत् कार्रवाई की है. उक्त कार्यवाही पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन में निरीक्षक थाना पिथौरा प्रभारी केशवराम कोसले सहित पुलिस जवान शामिल थे. ज्ञात हो कि लॉकडाउन में कुछ दिन सरकारी शराब दुकानों के बन्द होने के बाद क्षेत्र के गांव-गांव में शराब के शौकीन महुआ से शराब बना कर सेवन करने लगे थे पर अब सब सामान्य होने के बाद भी ग्रामीण अब भी महुआ की शराब बना कर पी भी रहे हैं, बेचकर व्यवसाय भी कर रहे हैं.
चाणक्य नीति : जिन लोगों में होता है ये एक गुण, उन्हें कभी नहीं होती धन की कमी https://t.co/LPlfLHpoMk
— Cg Janadesh (@CJanadesh) March 2, 2021







