आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी एवं नवमी तिथि है. आज अश्विनी नक्षत्र दोपहर 3.50 तक रहेगा. इसके बाद भरणी नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा. पहले अश्विनी नक्षत्र होने से मानस और बाद में भरणी नक्षत्र होने से पद्म नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं, वहीं सर्वार्थ सिद्धि नाम का एक अन्य शुभ योग भी बन रहा है. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 21 जनवरी गुरुवार
पौष शुक्ल पक्ष अष्टमी एवं नवमी
मेष : व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी. रुके कार्यों में गति आएगी. परिवार का सहयोग मिलेगा. प्रसन्नता रहेगी.
वृष : कार्यकुशलता एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. दूसरे के काम में दखल न दें. नए अनुबंध हो सकते हैं. विवाद से बचें.
http://जिला पुलिस बल के आरक्षक हेतु शारीरिक दक्षता परीक्षा 28 से
मिथुन : पूजा-पाठ में मन लगेगा. समस्या का हल मिलेगा. जोखिम टालें. व्यवसाय में आय बढ़ेगी. शुभ समय.
कर्क : चोट व दुर्घटना हो सकती है. बनते काम बिगड़ सकते हैं. बड़ों की सलाह मानें. विवेक से कार्य करें, लाभ होगा.
सिंह : कोर्ट कचहरी के कार्य बनेंगे. रोजगार में वृद्धि होगी. झंझटों से दूर रहें. पारिवारिक सहयोग मिलेगा.
कन्या : उन्नति होगी, आय में वृद्धि होगी. जरूरी कागजात ध्यान से पढ़कर फैसला लें. अपरिचित पर विश्वास न करें.
तुला : विरोधी सक्रिय रहेंगे. मातहतों का सहयोग मिलेगा. पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा. आय में वृद्धि होगी.
http://सहायक प्राध्यापक परीक्षा का परिणाम जारी, 2896 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए चयनित
वृश्चिक : विवाद को बढ़ावा न दें. बनते काम बिगड़ सकते हैं. जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें.
धनु : थोड़े प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी. समस्या से निजात मिल सकती है. व्यवसाय ठीक चलेगा. लाभ होगा.
मकर : लाभ के अवसर आएंगे. जोखिम न उठाएं. दिखावा करने से बचें. वृद्धजनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
कुंभ : अप्रत्याशित लाभ हो सकता है. जुआ-सट्टा से दूर रहें. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. निवेश शुभ रहेगा.
मीन : समस्या आ सकती है, अपेक्षित कार्यों में विघ्न हो सकता है. प्रयास करें, सफलता मिलेगी. विवाद न करें.
http://शानो शौकत बरकरार रखने करते थे लूट, अंतरराज्यीय गिरोह के 6 गिरफ्तार











